{"_id":"69ebdea90e27efea6f02285c","slug":"a-speeding-pickup-collided-with-a-truck-killing-the-driver-allahabad-news-c-407-1-ggp1009-14111-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक में घुसी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज रफ्तार पिकअप ट्रक में घुसी, चालक की मौत
Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
सहसों के सिंगरामऊ के सामने हंडिया कोखराज हाईवे पर ट्रक में घुसी पिकअप चालक की हुई मौत।
हंडिया-कोखराज हाईवे पर शुक्रवार की भोर में करीब 4 बजे सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। थरवई थाना क्षेत्र के सिंगरामऊ गांव के सामने तेज रफ्तार छोटा हाथी (मैजिक) आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखचे उड़ गए और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया।
सूचना पर एनएचएआई कर्मी, एंबुलेंस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकाला। लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान जेब में मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर शुभम पाल (22) निवासी भैरोपुर डोलची, डोरमा, जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई है। शुभम पिकअप में तरबूज लादकर वाराणसी जा रहे थे। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।