{"_id":"60b5316abf4504270c4e48c4","slug":"a-new-infestation-of-black-fungus-marked-14-recruits-in-srn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस का एक नया संक्रमित चिह्नित, एसआरएन में 14 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस का एक नया संक्रमित चिह्नित, एसआरएन में 14 भर्ती
Tue, 01 Jun 2021 12:26 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:26 AM IST
सार
- आज एक ब्लैक फंगस संक्रमित का ऑपरेशन, पांच की पहले हो चुकी है सर्जरी
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में सोमवार को ब्लैक फंगस का एक नया संक्रमित चिह्नित किया गया। जांच के बाद उसे एसआरएन के नान कोविड वार्ड में भर्ती किया गया। अब एसआरएन अस्पताल में 14 ब्लैक फंगस संक्रमित भर्ती हैं। जिनमें पांच की सर्जरी हो चुकी है। एक मरीज का मंगलवार को ऑपरेशन किया जाएगा। संगम नगरी में अब तक ब्लैक फंगस संक्रमण के 17 मामले सामने आ चुके हैं। तीन मरीजों को उच्च संस्थानों के लिए रेफर किया जा चुका है।
एसआरएन के डिप्टी नोडल अधिकारी डॉ. सुजीत वर्मा के मुताबिक अस्पताल के कोविड वार्ड में एक तथा अन्य 13 ब्लैक फंगस संक्रमित नान कोविड वार्ड में भर्ती हैं। एक संदिग्ध मरीज में ब्लैक फंगस संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसे भर्ती कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने नाक, कान, गला रोग विभाग के एचओडी डॉ. सचिन जैन की अगुवाई में अब तक पांच ब्लैक फंगस संक्रमितों का ऑपरेशन किया है। ब्लैक फंगस संक्रमित एक अन्य मरीज की मंगलवार को सर्जरी की जाएगी। सभी मरीजों की निगरानी विशेषज्ञों की टीम कर रही है।
दो संक्रमित एसजीपीजीआई, एक दिल्ली रेफर
एसआरएन अस्पताल में भर्ती दो ब्लैक फंगस संक्रमितों को अन्य बीमारियों के कारण एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था। परिजनों के अनुरोध पर एक अन्य मरीज को दिल्ली रेफर किया गया है।