{"_id":"6855b113edf881136c0c2458","slug":"a-girl-from-bengal-was-raped-in-the-name-of-getting-a-job-allahabad-news-c-257-1-sald1006-115163-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नौकरी दिलाने के नाम पर बंगाल से आई युवती के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नौकरी दिलाने के नाम पर बंगाल से आई युवती के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर की मारपीट
Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
सार
क्षेत्र के गंगोत्री नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम पहुंची एक बदहवास युवती लोगों को देखकर रोने लगी। लोगों ने उसे बैठाकर परेशानी का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह बंगाल से आई है। उसके साथ युवक ने होटल में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
छात्रा के साथ रेप।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्र के गंगोत्री नगर मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम पहुंची एक बदहवास युवती लोगों को देखकर रोने लगी। लोगों ने उसे बैठाकर परेशानी का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह बंगाल से आई है। उसके साथ युवक ने होटल में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में युवती ने बताया कि सोशल मीडिया साइट पर नौकरी का एक लिंक देखा था। बातचीत में पता चला कि प्रयागराज में नौकरी उपलब्ध है। उसने संपर्क किया तो यहां बुला लिया गया। बृहस्पतिवार को शाम को वह प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो युवक ने उसे रिसीव किया और उसे नैनी स्थित किसी होटल में ले गया। युवती का आरोप है कि युवक ने यहां उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने में मारापीटा।
विज्ञापन
वह किसी तरह वहां से भागकर मोहल्ले में पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई। युवक के बारे में पूछताछ में वह बहुत जानकारी नहीं दे सकी। पुलिस युवक के मोबाइल नंबर से उसकी पहचान करने में जुटी है। हालांकि युवती बाहरी होने के कारण उसे किस होटल में लाया गया था, वह स्पष्ट नहीं बता पा रही है। पुलिस युवती के आरोपी की जांच कर रही है।
विज्ञापन