फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A girl fell from a two-storey building under suspicious circumstances, condition critical

Prayagraj News: संदिग्ध हालात में दो मंजिला मकान से गिरी युवती, हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
A girl fell from a two-storey building under suspicious circumstances, condition critical
शाहगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवती दो मंजिला मकान से नीचे गिर गई। आसपास के लोगों की मदद से उसे आननफानन एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। युवती के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। शाहंगज इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह का कहना है कि एक युवती के छत से गिरने की सूचना मिली है, लेकिन परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

शरद गुप्ता शाहगंज स्थित राजा रीवा की कोठी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बेटी नीलू ने बताया कि उनके मकान की दूसरे मंजिल पर छत डाले जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन पड़ोसी इसका विरोध कर रहा था। वह लोग इसकी शिकायत लेकर शाहगंज थाने भी गए थे।
विज्ञापन

वहां से लौटे तो उसकी बड़ी बहन इशानी गुप्ता (25) छत पर चली गई। इसके बाद अचानक नीचे से चीख की आवाज आई। वह भागकर बाहर आई तो उनकी बड़ी बहन खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। आसपास के लोगों की मदद से बहन को एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया। नीलू का आरोप है कि पड़ोसी ने विवाद के चलते उनकी बहन को छत से धक्का दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed