फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A BLO could not even create two voters in the district

प्रयागराज में एक बीएलओ दो मतदाता भी नहीं बना पाए, तीन अभियानों के बाद भी नहीं बढ़े नाम

Thu, 10 Dec 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Dec 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
A BLO could not even create two voters in the district
चुनाव आयोग, उत्तर प्रदेश - फोटो : facebook
आगामी विधानसभा चुनाव में भी हजारों लोग अपने मताधिकार से वंचित रह जाएं तो चौंकने वाली बात नहीं होगी। बीते 15 दिनों से भी अधिक समय से जारी पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए दो लोगों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क नहीं किया। खास यह कि इस दौरान तीन विशेष अभियान भी चलाए जा चुके हैं।
विज्ञापन


विधानसभा की मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से जारी है। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु पूरी करने वाले मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार को इसका प्रेक्षक नियुक्ति किया गया है। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने बुधवार को समीक्षा बैठक की। बैठक में अफसरों के अलावा राजनीतिक दलों तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन वीएस दुबे ने अभियान की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 12 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत करीब पांच हजार बूथ हैं। कुल 4938 बीएलओ इस काम में लगाए गए हैं। वहीं प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अभी तक मात्र 9902 लोगों ने फार्म-6 भरा है। इस प्रकार एक बीएलओ लगभग दो नए मतदाताओं तक को सूची में नहीं जोड़ सका। वहीं नाम कटवाने के लिए फार्म-7 भरने वालों की संख्या 2269 है। विधायक राजमणि कोल, सपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, बसपा के महानगर अध्यक्ष सईद अहमद, भाजपा के कुंज बिहारी मिश्रा ने इस स्थिति पर चिंता जताई। नेताओं ने अभियान शुरू होने से पहले इस तरह की बैठक किए जाने की बात उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केके श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम एक सप्ताह आगे बढ़ाए जाने का प्रस्ताव निर्वाचन आयोग को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर से पहले सभी बीएलओ और उनके मोबाइल नंबर की सूची राजनीतिक दलों और जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए। मंडलायुक्त ने 13 दिसंबर को चलने वाले विशेष अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की। निर्देश दिए कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर फार्म के साथ मौजूद रहेंगे। मंडलायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बूथों पर अपने बीएलए नियुक्त करने की अपील की। बैठक में एसडीएम, एसीएम समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed