{"_id":"8-42635","slug":"Allahabad-42635-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे देश में फैला है फर्जी डिग्री का जाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे देश में फैला है फर्जी डिग्री का जाल
Allahabad
Updated Sat, 15 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के नाम पर फर्जी डिग्री का खेल पूरे देश में बेरोकटोक जारी है। बृहस्पतिवार को फर्जी डिग्री का मामला सामने आने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। चिंता की बात यह भी है कि जो डिग्री पकड़ में आई है उसका प्रिंट, कागज सब कुछ नकली है। फर्जीवाड़ा का खुलासा हस्ताक्षर के मिलान से हुआ। 2003 की इस डिग्री पर जिस अफसर का हस्ताक्षर था वह उस समय परीक्षा नियंत्रक ही नहीं थे। इस तरह का यह एक मात्र मामला नहीं है। बीते वर्ष में ही 11 फर्जी डिग्री सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय में पहुंची थी। विश्वविद्यालय सूत्र के अनुसार 15 से 20 फर्जी डिग्री सत्यापन के लिए हर साल आती हैं। इनमें से ज्यादातर महाराष्ट्र, कर्नाटक और पंजाब की हैं। शिकायत के बाद सिर्फ कर्नाटक में कार्रवाई हुई, वहां पूरा नेटवर्क पकड़ा गया था। परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एचएस उपाध्याय का कहना है कि हर साल कई फर्जी डिग्री सत्यापन के लिए आती हैं। इसकी पुलिस में लगातार शिकायत की गई लेकिन एक-दो मामले में ही कार्रवाई हुई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र की एजेंसी के खुलासे के बाद सत्यापन अनुभाग को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और कर्नाटक से आने वाली डिग्रियों में फर्जीवाड़ा की अधिक शिकायत है।
विज्ञापन