{"_id":"8-41312","slug":"Allahabad-41312-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों की मौत से भड़के लोग, थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों की मौत से भड़के लोग, थाना घेरा
Allahabad
Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जार्जटाउन क्षेत्र में गायों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मोहल्ले के लोगों ने एक दवा कारोबारी पर आरोप लगाया कि उसने एक्सपायर्ड दवाएं घर के बाहर फेंक दीं। इसे खाकर गायों की मौत हो गई। हंगामे के बाद पुलिस ने दवा कारोबारी के खिलाफ एफआईआर लिख ली।
गायें जार्जटाउन थाने के पास ही मरी मिली। लोगों ने दिन में दो गायों को मरा पाया। शाम को पांच और गायें मर गईं। गायें मनोज यादव, जयशंकर दुबे और राजेश की हैं। लोगों का आरोप है कि दवा कारोबारी राहुल खरे ने घर में दवाओं का गोदाम खोल रखा है। उसकी दुकान इंडियन प्रेस चौराहे पर है। गोदाम से उसने एक्सपायर्ड दवाएं निकालकर बाहर फेंक दी थीं। गाय दवाओं को खाकर ही मरीं। लोगों ने थाने पर जमकर नारेबाजी की। जार्जटाउन के इंस्पेक्टर शिवशंभू किशोर जायसवाल ने लोगों को समझाबुझाकर शांत करवाया। उन्होंने मौत की वजह पता लगाने के लिए गायों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और राहुल के खिलाफ आईपीसी की धारा 429 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।