{"_id":"8-30570","slug":"Allahabad-30570-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईआरटी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईआरटी प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित
Allahabad
Updated Fri, 21 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। आईईआरटी के निदेशक ने 30 मई को हुई डिप्लोमा और एक जून को हुई मैनेजमेंट एवं पीजीडीसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। संस्थान की ओर से प्रवेश के लिए काउंसलिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगी। प्रवेश परीक्षा समिति के सचिव शशि भूषण श्रीवास्तव के अनुसार इंजीनियरिंग (डिप्लोमा) प्रवेश परीक्षा में कुल 350 सीटों के लिए 1456 छात्रों को सफल घोषित किया गया है। मैनेजमेंट की 180 सीटों के लिए कुल 211 और पीजीडीसीए की 20 सीटों पर प्रवेश के लिए सूची जारी की गई है।
विज्ञापन