{"_id":"8-27450","slug":"Allahabad-27450-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर पीड़ितोें के लिए धनराशि जारी करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर पीड़ितोें के लिए धनराशि जारी करने का निर्देश
Allahabad
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने नैनी जेल में बंद 14 कैंसर पीड़ित बंदियों के इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि जारी करने का निर्देश दिया है। मामले की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ के समक्ष बुधवार को प्रदेश सरकार द्वारा अपना पक्ष रखा गया। बताया गया कि जिन मरीजों में कैंसर की पुष्टि हो चुकी है उनका इलाज कमला नेहरू स्मारक अस्पताल स्थित क्षेत्रिय कैंसर संस्थान में कराया जा रहा है। इलाज में होने वाले खर्च के लिए धन मांगा गया है। सरकार की ओर से इस संबंध में दस्तावेज भी पेश किए गए।
सरकार द्वारा प्रस्तुत हलफनामे में संतोष जताते हुए न्यायालय ने कहा कि बंदियों के इलाज में कोई लापरवाही न हो तथा संबंधित विभाग इलाज के लिए धनराशि जारी करे। कोर्ट इस मामले में अब 27 मई को सुनवाई करेगी।