{"_id":"5b7f1b4a42c792465b689472","slug":"91535056714-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौड़िहार-2 बनेगा नया ब्लाक, प्रस्ताव भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौड़िहार-2 बनेगा नया ब्लाक, प्रस्ताव भेजा गया
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और ब्लाक बनाने की तैयारी
- कौड़िहार-टू का भगवतपुर होगा नाम, भेजा गया प्रस्ताव
- 54 गांव हाेंगे शामिल, डेढ़ लाख से अधिक है आबादी
इलाहाबाद। नोटिफिकेशन के महीनों बाद भी गंगापार में दो नए ब्लाक अस्तित्व में नहीं आ पाए हैं। अभी 20 विकास खंडों में ही योजनाएं संचालित हो रही हैं। इसी बीच एक और ब्लाक के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। भगवतपुर नाम से नया ब्लाक बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसमें कौड़िहार-टू के 54 गांव शामिल किए जाएंगे। भगवतपुर ब्लाक बनने के बाद कौड़िहार सबसे छोटा ब्लाक हो जाएगा।
गंगा और यमुना नदी के बीच में बसीं 54 ग्राम पंचायतें कौड़िहार ब्लाक का हिस्सा हैं। ब्लाक मुख्यालय से इनकी दूरी अधिक है। इसके अलावा नदियों के बीच में होने की वजह से ब्लाक मुख्यालय से संचालन कठिन है। इसी वजह से कौड़िहार-टू नाम से इन्हें अलग से परिभाषित किया गया है। मुंडेरा मंडी परिसर में इसका कार्यालय भी बना है। इसके बावजूद इन ग्राम पंचायतों में योजनाएं लागू करने में कठिनाई होती है। ऐसे में इसे अलग ब्लाक बनाए जाने की मांग लंबे समय से हो रही है। लोगों की मांग तथा क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की पहल पर शासन से इसे नए ब्लाक के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया। जिला प्रशासन ने प्रस्ताव भेज भी दिया है। इसमें सभी 54 ग्राम पंचायतें शामिल की गई हैं। कौड़िहार में अभी कुल 130 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। पहले से प्रस्तावित श्रृंग्वेरपुर ब्लाक में 37 ग्राम पंचायतें इसी विकास खंड की शामिल की गई हैं। अब भगवतपुर ब्लाक को मंजूरी मिलने के बाद कौड़िहार में मात्र 39 ग्राम पंचायतें बचेंगी। सीडीओ सैमुअल पॉल एन. ने बताया कि भगवतपुर ब्लाक का प्रस्ताव भेजा गया है। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उधर, इस पहल पर भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार, छत्रपति सिंह पटेल, चंद्रमा यादव, पवन श्रीवास्तव आदि नेताओं ने खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि नए ब्लाक के गठन से क्षेत्र का विकास होगा।
000
गंगापार में प्रस्तावित दो ब्लाक को बजट का इंतजार
इलाहाबाद। गंगापार में श्रृंग्वेरपुर तथा सहसों नाम से नए ब्लाक के लिए नोटिफिकेशन हो चुका है। फूलपुर लोकसभा उपचुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिलान्यास भी कर दिया। इसके बाद दोनों ब्लाक मुख्यालयों के लिए जमीन भी मिल गई है, लेकिन अभी बजट का इंतजार है। मुख्यालय भवन के निर्माण तथा अन्य कार्यों के लिए प्रशासन की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
सरकार बलदने के साथ खत्म हुई ब्लाक की चर्चा
- सपा सरकार में करछना तहसील के अंतर्गत बरांव नाम से नए ब्लाक की घोषणा की गई थी। राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह की पहल पर प्रस्तावित इस ब्लाक के लिए अखिलेश यादव सरकार ने नोटिफिकेशन भी कर दिया था, लेकिन सूबे में सरकार बदल गई। इसी के साथ इस ब्लाक की उम्मीद भी खत्म हो गई है।