फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इनरह्वील क्लब नार्थ की अध्यक्ष बनी गीता सचदेव

इनरह्वील क्लब नार्थ की अध्यक्ष बनी गीता सचदेव

Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
इनरह्वील क्लब नार्थ की अध्यक्ष बनी गीता सचदेव
गीता इनरह्वील नार्थ की अध्यक्ष,रेहाना को सचिव का जिम्मा
विज्ञापन

नई टीम ने पद संभालते ही दो गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन और दो छात्राओं को दी सालाना फीस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इनरह्वील क्लब नार्थ के पदाधिकारियों की नई टीम ने मंगलवार को पद ग्रहण किया। इस दौरान सेवा कार्यों को पूरी लगन और निष्ठा से करने का संकल्प लिया गया। गीता सचदेव ने अध्यक्ष और रेहाना खान ने सचिव पद पर जिम्मेदारी संभाली। नई टीम ने दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन और गरीब परिवार की दो छात्राओं की सालाना फीस दे कर गरीबों के उत्थान के सिलसिला को आगे बढ़ाया।

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शाम पांच बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ पदग्रहण समारोह की शुरुआत हुई। बतौर मुख्य अतिथि अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास और विशिष्ट अतिथि मंडलाध्यक्ष शालिनी तलवार, मंडल ईएसओ नुसरत राशिद, एडिटर सुषमा अग्रवाल ने सामूहिक रूप से दीप जलाया। इसके बाद निवर्तमान अध्यक्ष रानी शुक्ला ने नई टीम की अध्यक्ष गीता सचदेव को कालर पहनाकर जिम्मेदारी सौंपी। सचिव पद पर विम्मी जायसवाल ने रेहाना खान को, कोषाध्यक्ष पद पर विनीता अरोरा ने बेनू क्षेत्रपाल को और आईएसओ पद पर ऋचा ने अनुराधा लूथरा को पिन लगाकर पद भार सौंपा। इससे पहले रानी शुक्ला ने क्लब के वर्ष भर के कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस दौरान 18 नई सदस्यों ने क्लब की सदस्यता ग्रहण की। संचालन प्रीति अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन किया सुमन अग्रवाल ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed