{"_id":"598b2a724f1c1bfa7a8b457d","slug":"91502292594-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद के रास्ते चलेगी सियालदाह-अजमेर स्पेशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद के रास्ते चलेगी सियालदाह-अजमेर स्पेशल
Updated Wed, 09 Aug 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के रास्ते चलेगी सियालदाह-अजमेर स्पेशल
इलाहाबाद। फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सियालदाह से अजमेर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन इलाहाबाद के रास्ते चलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक स्पेशल ट्रेन का संचालन सियालदाह से अजमेर के बीच प्रत्येक मंगलवार 26 सितंबर से 31 अक्तूबर के मध्य होगा। जो सियालदाह से रात 10.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह सात बजे इलाहाबाद और शाम 6.30 बजे अजमेर पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02264 का संचालन 28 सितंबर से 02 नवंबर के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को अजमेर से होगा। अजमेर से रात 01.40 बजे चलने के बाद स्पेशल ट्रेन शाम चार बजे इलाहाबाद एवं सुबह 7.30 बजे सियालदाह पहुंच जाएगी।