{"_id":"5a36a1b84f1c1bee6a8b45cc","slug":"81513529784-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 239 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 239 परीक्षा केंद्र
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
239 केंद्रों पर फिर उन्हीं विद्यालयों का सेंटर
जिले में 239 केंद्र ऐसे जिनमें पिछली बार भी उन्हीं विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन निर्धारित किए केंद्र
इलाहाबाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) 2018 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पूरे प्रदेश में 8540 केंद्र बनाए गए हैं। इलाहाबाद में कुल 323 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं। पिछले वर्ष की परीक्षा में जिन विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने जिस विद्यालय में परीक्षा दी थी, इस बार भी ज्यादातर परीक्षार्थी वैसे ही परीक्षा देंगे। परिषद ने इस तरह केंद्रों का निर्धारण शासन के निर्देश पर किया है।
वर्ष 2017 की परीक्षा में केंद्रों का निर्धारण इस तरह किया गया था कि जिन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जिस विद्यालय में परीक्षा दी है, उनका केंद्र दूसरे विद्यालयों को बनाया जाए लेकिन इस बार शासन की ओर से जारी केंद्र निर्धारण नीति में ऐसा नहीं हुआ। बीच में अपर सचिव संजय अग्रवाल ने अफसरों के साथ समीक्षा बैठकों और वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान भी इस तरह के निर्देश दिए। इसके बाद परिषद ने ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया। इसके तहत इलाहाबाद में कुल 297 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिसमें से 239 ऐसे हैं, जहां पिछली बार भी उन्हीं विद्यालयों के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी।
डीआईओएस आरएन विश्वकर्मा के मुताबिक केंद्रों के ऑनलाइन निर्धारण की सूची जारी होने के बाद 297 में से 11 केंद्र बदले गए। इसके साथ छह जीआईसी-जीजीआईसी, चार एडेड तथा 16 वित्त विहीन विद्यालय को इसमें शामिल करके कुल 323 परीक्षा केंद्र बनाए गए। परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप शासन के निर्देश के तहत ही दिया गया।