फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   800 crores received for Prayagraj-DDU third line, work will be completed in two years

NCR Railway : प्रयागराज-डीडीयू तीसरी लाइन के लिए मिले 800 करोड़, दो वर्ष में पूरा होगा काम

Fri, 26 Jul 2024 02:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 02:29 PM IST
सार

प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) के बीच 150 किमी लंबी तीसरी लाइन का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। इसके बनने से प्रयागराज से डीडीयू के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से निजात मिल जाएगी। पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 2291.08 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
800 crores received for Prayagraj-DDU third line, work will be completed in two years
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

आम बजट पेश होने के बाद रेल मंत्रालय की ओर से जारी की गई पिंक बुक में उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन को आधारभूत संरचना सुधारने के लिए बड़ा बजट स्वीकृत किया गया है। प्रयागराज जंक्शन से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के लिए बनने वाली तीसरी लाइन को रेलवे मंत्रालय ने 800 करोड़ स्वीकृत किए हैं। एनसीआर प्रशासन का लक्ष्य है कि अगले दो वर्ष में यह काम पूरा कर लिया।

विज्ञापन


प्रयागराज से पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) के बीच 150 किमी लंबी तीसरी लाइन का काम अब रफ्तार पकड़ेगा। इसके बनने से प्रयागराज से डीडीयू के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से निजात मिल जाएगी। पूरे प्रोजेक्ट की कुल लागत 2291.08 करोड़ रुपये है। पिछले बजट में इसके लिए मोदी सरकार ने 350 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसके अलावा रेलवे मंत्रालय ने प्रयागराज से बमरौली के 10 किमी लंबी चौथी लाइन के लिए भी 350 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया है। इस रेलमार्ग पर सूबेदारगंज स्टेशन से एक रेल फ्लाईओवर भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे की तैयारी है कि यह प्रोजेक्ट महाकुंभ मेले के पहले पूरा कर लिया जाए। इस प्रोजेक्ट की लागत 493.11 करोड़ है। इसके अलावा एनसीआर की पिंक बुक में कई अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसमें मथुरा से झांसी के बीच 273.80 किमी लंबी तीसरी लाइन प्रमुख रूप से है। इसके लिए 365.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। पिंक बुक में तमाम प्रोजेक्ट के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख प्रोजेक्ट के नाम-बजट में स्वीकृत धनराशि

प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय तीसरी लाइन (150 किमी)-800 करोड़
प्रयागराज जंक्शन-बमरौली चौथी लाइन (10 किमी, फ्लाईओवर सहित)-350 करोड़

झांसी-बीना तीसरी लाइन (152.57 किमी)-102 करोड़
मथुरा से झांसी तीसरी लाइन (273.80 किमी)-365.58 करोड़

झांसी-खैरार-मानिकपुर और खैरार-भीमसेन तक दूसरी लाइन (411 किमी)-950 करोड़
ललितपुर-बिरारी-(15.80 किमी, फ्लाईओवर सहित)-225 करोड़

आगरा फोर्ट-बांदीकुई दूसरी लाइन (150 किमी)-150 करोड़
अलीगढ़-हरदुआगंज फ्लाईओवर (22 किमी)-100 करोड़
अलीगढ़-दाउदखान तीसरी लाइन (6.9 किमी, फ्लाईओवर सहित)-100 करोड़

देलबारा-बिरारी कार्ड लाइन (5.2 किमी)-40 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed