फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नई पीढ़ी को रेडियो के लिए तैयार किया जाना जरूरी

नई पीढ़ी को रेडियो के लिए तैयार किया जाना जरूरी

Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
नई पीढ़ी को रेडियो के लिए तैयार किया जाना जरूरी
नई पीढ़ी को रेडियो के लिए तैयार किया जाना जरूरी
विज्ञापन

इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज में रेडियो समर स्कूल का आयोजन

इलाहाबाद।
मीडिया की सबसे बड़ी पहचान उसका जनता से जुड़ाव होना है। रेडियो इस पहचान को बनाने में सबसे महत्वपूर्ण उपक्रम है। नई पीढ़ी को रेडियो के लिए तैयार किया जाना जरूरी है। उक्त बातें रेडियो विशेषज्ञ सरिता बरारा ने बुधवार को इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज में समर ट्रेनिंग ऑन रेडियो एंड वीडियो प्रोडक्शन के उद्घाटन अवसर पर कहीं। बीवोक व एमवोक इन मीडिया स्टडीज के विद्यार्थियों के लिए 30 मई तक चलने वाले रेडियो समर स्कूल में उन्होंने कहा कि रेडियो एक ऐसा मीडिया उपक्रम है जिसमें क्रिएटिविटी और इंटरैक्टिविटी की अपार संभावनाएं हैं।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज की निदेशक प्रो. नीलम यादव ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती तकनीकी के विकास और उसकी विश्वसनीयता को लेकर है। कोर्स कोआर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने ग्यारह दिवसीय समर स्कूल की रूपरेखा रखी। उन्होंने बताया कि उक्त आयोजन में बतौर विशेषज्ञ रेहान फजल, रितु राजपूत, अनुपम पाठक, मतिउर रहमान, पूनम चैरसिया, शरद अवस्थी, अभिनय खोपरजी शामिल होंगे। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी, विद्यासागर मिश्र, सचिन मेहरोत्रा, अमित मौर्या, डॉ. ऋतु माथुर, शशांक त्रिपाठी, पारूल भार्गव सहित सेंटर के स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed