फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   71 percent votes for BJP on Keshav and Siddhartha booth

केशव और सिद्धार्थ के बूथ पर भाजपा को मिले  71 फीसदी मत

Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
71 percent votes for BJP on Keshav and Siddhartha booth
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala
भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के 400 बूथों पर इस बार भाजपा ने बढ़त बनाई। इस विधानसभा क्षेत्र के 432 बूथों पर पड़े 166365 मतों में 106303 मत भाजपा को मिले। वोटों की इस गणित में भाजपा प्रत्याशी की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के बूथ पर भाजपा को 71 फीसदी मत मिले। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का मतदान सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ था। यहां कुल छह बूथ है। 12 मई को हुई वोटिंग में यहां कुल 2580 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। 23 मई को हुई मतगणना में यहां पड़े कुल मतों में से 1855 मत भाजपा के खाते में आए। जबकि गठबंधन प्रत्याशी पंधारी यादव के खाते में महज 445 ही मत आए। यहां 27 वोटरों ने नोटा का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


उधर, पश्चिमी बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के गर्ल्स हाईस्कूल बूथ पर भी भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। यहां कुल पांच बूथों में इस बार 2573 मतदाताओं ने मतदान किया था। इसमें 1666 मत सिर्फ भाजपा को हो मिल गए, जबकि गठबंधन के खाते में 627 मत आए। शहर उत्तरी के सभी 432 बूथ की बात करें तो 400 बूथों में भाजपा अव्वल रही, जबकि गठबंधन प्रत्याशी महज 32 बूथों में ही आगे रहे। कुल नौ बूथ ऐसे भी रहे जिसमें भाजपा को 400 से ज्यादा मत मिले। सर्वाधिक 581 मत पार्टी को शहर उत्तरी के बूथ संख्या 133 राजकीय शोध आदर्श विद्यालय कमरा नंबर आठ से मिले। इस बूथ पर कुल पड़े 673 मतों में गठबंधन प्रत्याशी को महज 43 मत ही मिले। शहर उत्तरी का यह एक ऐसा बूथ रहा जहां संख्या के लिहाज से भी सबसे अधिक 673 वोट पड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


0 शहर उत्तरी विधानसभा में भाजपा का प्रदर्शन भले ही बेहतर रहा हो  लेकिन यहां कटरा मोहल्ले के नगर निगम  स्कूल बख्तियारी के बूथ संख्या 263 में भाजपा प्रत्याशी केशरी देवी को महज 16 वोट ही मिले। इस बूथ से गठबंधन प्रत्याशी को 281 मत मिले। इस स्कूल में बनाए गए कुल  चार बूथों में से तीन में गठबंधन प्रत्याशी ही आगे रहा। यहां बूथ संख्या में 261, 262, 263 एवं 264 में गठबंधन प्रत्याशी को क्रमश: 217, 147, 281 एवं 248 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 198, 346, 16 एवं 34 मत ही आए। यहां जिस बूथ संख्या 262 में ही भाजपा जीती। इसी बूथ पर पार्टी के नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने मतदान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed