फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   69000 teachers recruitment: list may be soon published

69000 शिक्षक भर्तीः जल्द जारी हो सकती है लिस्ट

Sun, 27 Sep 2020 11:16 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
69000 teachers recruitment: list may be soon published
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत 31 हजार 661 अभ्यर्थियों की लिस्ट जल्द जारी की जा सकती है। सोमवार या मंगलवार को यह लिस्ट जारी होने की उम्मीद है। इसके बाद काउंसलिंग कराई जाएगी और फिर सहायक अध्यापक के पदों पर चियनित अभ्यर्थियों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में 69 हजार शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। परीक्षा के बाद एक जून को परिणाम भी जारी कर दिया गया और चयनित अभ्यर्थियों की पहले दिन काउंसलिंग भी हो गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रिजल्ट पर स्टे लगा दिया था। अब शिक्षामित्रों के 37 हजार 339 पदों को छोड़कर बाकी 31 हजार 661 पदों का परिणाम घोषित किया जाना है। यह परिणाम अगले सप्ताह जारी किए जाने की तैयारी है। सूत्रों का कहना है कि शनिवार और रविवार को एनआईसी बंद रहता है। ऐसे में सोमवार या मंगलवार को लिस्ट जारी की जा सकती है।
विज्ञापन


उधर, सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में प्राप्तांक एवं पूर्णांक के संशोधन की अनुमति दे दी है। सुप्रीम कोर्ट के इसी आदेश के आधार पर हाईकोर्ट ने भी कुछ मामलों में आदेश जारी किए हैं। ऐसे में 31 हजार 661 शिक्षकों की मेरिट भी प्रभावित हो सकती है। बेसिक शिक्षा परिषद को 31 हजार 661 शिक्षक भर्ती की लिस्ट जारी करने से पहले प्राप्तांक एवं पूर्णांक में संशोधन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed