{"_id":"6641634fa679a84ddf0376c4","slug":"60-children-taken-off-the-train-return-home-allahabad-news-c-3-1-ald1020-374285-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रेन से उतारे गए 60 बच्चों की हुई घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रेन से उतारे गए 60 बच्चों की हुई घर वापसी
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस से नौ मई को प्रयागराज जंक्शन पर उतारे गए 93 बच्चों में से 60 की घर वापसी हो गई है। अभिभावकों की ओर से जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने के बाद बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने उन्हें बच्चे सौंप दिए। इनमें से 15 बच्चे शनिवार और 45 बच्चे रविवार को उनके अभिभावकों को सौंपे गए।
10 मई को तमाम अभिभावक अपने बच्चों को लेने के लिए सीडब्ल्यूसी कार्यालय पहुंचे थे लेकिन उनके पास ऐसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे, जिनके यह साबित हो सके कि बच्चे उनके हैं। सीडब्ल्यूसी ने अभिभावकों से उनके एवं बच्चों के आधार कार्ड, ग्राम प्रधान या सरपंच का उनके लेटरहेड पर लिखा पत्र और इस आशय का शपथपत्र मांगा था, जिसमें लिखाकर देना था कि वे अपने बच्चों को दोबारा अकेले बाहर नहीं भेजेंगे और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संचालित गांव के ही किसी स्कूल में पढ़ाएंगे।
ये सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 60 बच्चाें की घर वापसी हो गई। सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डॉ. अखिलेश मिश्र ने बताया कि बताया कि 93 बच्चों में से 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 60 बच्चों को वाराणसी भेज दिया गया था। जो बच्चे अभिभावकों को सौंप गए हैं, उनमें वाराणसी भेजे जा चुके कई बच्चे भी शामिल हैं।