फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   58 poles and 13 transformers toppled by storm and rain; 23 villages plunged into darkness

Prayagraj News: आंधी-बारिश से 58 खंभे और 13 ट्रांसफार्मर गिरे, 23 गांव में अंधेरा

Thu, 11 Jun 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 11 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
58 poles and 13 transformers toppled by storm and rain; 23 villages plunged into darkness
मंसूराबाद क्षेत्र में मगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान से लाई गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, 
विज्ञापन

आंधी और बारिश से मंगलवार की रात 58 खंभे और 13 ट्रांसफार्मर गिर गए। इस दौरान 23 गांवों में अंधेरा छा गया। घरों और दुकानों पर पेड़ों के गिरने से कई लोग बाल-बाल बचे। कौड़िहार-कुरेसर और चफरी-कौड़िहार मार्ग पर पेड़ गिरने कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
उपकेंद्र कौड़िहार के मंसूराबाद फीडर से जुड़े गांवों में आंधी का असर अधिक रहा। करीमुद्दीनपुर मजरा शेखपुर, जगदीशपुर चांधन, दासापुर, उठगी, टेकारी और ताजपुर उर्फ भीखनपुर में 58 खंभे और 13 ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे फीडर से जुड़े 23 गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी फाफामऊ जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि अतिरिक्त टीम लगाकर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। कौड़िहार उपकेंद्र के अवर अभियंता रवि कुमार पटेल ने बताया कि आंधी से कई गांव की आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घूरपुर में कई जगह छप्पर उड़ गए। वहीं, जगह-जगह पेड़ गिरने और बिजली के खंभे टेढ़े होने से लोगों का बिजली संकट का सामना करना पड़ा। भीरपुर में भी बिजली कटौती होने पर उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई है। आंधी से कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर गईं जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता आकाश पांडेय और एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता ने बताया कि खराबियों को दूर कर जल्द ही सभी प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। वहीं, मांडा में आंधी में बिजली व्यवस्था फिर चरमरा गई।

मंसूराबाद में आम के पेड़ गिरे, आवागमन ठप
आंधी से दर्जनों पेड़ गिरने से आम के बागवानों को भारी नुकसान हुआ। उनके बागों में कई पेड़ गिरे और फसल को क्षति पहुंची। लाई गांव मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन रात भर ठप रहा। बाग मालिक अबरार अहमद ने आर्थिक नुकसान की जानकारी दी।

मेजा में 24 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी बहाल
आंधी से कई खंभे टूट गए जिससे इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। 24 घंटे बाद भी बाधित बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। बिजली न होने से ग्रामीणों के सामने परेशानी बढ़ गई है। जनवार गांव में एक बगीचे में बंधे मवेशियों पर पेड़ गिरने से पशुपालक रविशंकर शर्मा की एक गोवंश की मौत हो गई। मेजा के एसडीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि खंभे टूटने से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बाधित बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

मंसूराबाद क्षेत्र में मगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान से लाई गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, 

मंसूराबाद क्षेत्र में मगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान से लाई गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, 

मंसूराबाद क्षेत्र में मगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान से लाई गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, 

मंसूराबाद क्षेत्र में मगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान से लाई गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, 

मंसूराबाद क्षेत्र में मगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान से लाई गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, 

मंसूराबाद क्षेत्र में मगलवार की रात आए चक्रवाती तूफान से लाई गांव के मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed