{"_id":"598e16c34f1c1b45798b46c4","slug":"50-lawmakers-including-former-mla-vespati","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक वाचस्पति समेत 50 भूमाफिया पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक वाचस्पति समेत 50 भूमाफिया पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 12 Aug 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमाफिया के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियोें ने पूर्व विधायक वाचस्पति सहित 50 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनके कब्जे वाली जिले में अलग-अलग स्थानों पर 65 बीघा सरकारी जमीन को भी कब्जा मुक्त करा दिया गया है। अभी इनके कब्जे से 300 बीघा जमीन भी खाली कराई जानी है। ये मुकदमे शहर के धूमनगंज, कैंट, करेली और सिविल लाइंस थानों में दर्ज कराए गए हैं।
थाना धूमनगंज पुलिस ने विशनापुर कालोनी में आठ बीघा सरकारी बंजर जमीन कब्जाने के आरोप में पूर्व विधायक वाचस्पति के खिलाफ मुकदमा दर्र्ज किया है। पुलिस के अनुसार इस भूमि का अधिकांश हिस्सा अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। कुछ और जमीन कब्जे में है, उसे भी कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इसी इलाके के संजय केशरवानी ने सरकारी तालाब को पाटकर उस पर स्कूल बना लिया था। तहसील के अभिलेखों के आधार पर उसके खिलाफ भी मुकदमा करा दिया गया है। माफिया राम लोचन यादव और राम लखन यादव के खिलाफ कान्हापुर में सरकारी जमीन कब्जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इनके अलावा कैंट, करैली, सिविल लाइंस थानों में भी 20 सरकारी जमीन को कब्जाने के मुकदमे लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर दर्ज कराए गए हैं।
धुमनगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार त्यागी ने बताया कि अतीक अहमद के पांच और गुर्गों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। इनमें नीवा के इसरार, दिनेश पासी, बद्दू पुत्र रफीक, चकिया के रुकसार और रफाउल्ला का नाम शामिल है।