{"_id":"64adb99e0ff9aa7bc8082734","slug":"46-candidates-appeared-in-counseling-for-145-posts-allahabad-news-c-3-1-ald1035-174422-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: 145 पदों के लिए काउंसलिंग में पहुंचे 46 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: 145 पदों के लिए काउंसलिंग में पहुंचे 46 अभ्यर्थी
Wed, 12 Jul 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
सूबे के सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में चयन के बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं करने के कारण रिक्त बची सीटों पर नियुक्ति के लिए चल रही काउंसलिंग प्रक्रिया में मंगलवार को टीजीटी 2016 सामाजिक विज्ञान के 145 पदों के सापेक्ष 114 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 46 अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में शामिल हुए। वहीं, सामाजिक विज्ञान के 68 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। इससे 99 पद खाली रह गए।
उप शिक्षा निदेशक प्रमोद कुमार और रामचेत ने शिक्षा निदेशालय में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कराई। बताया गया कि काउंसलिंग के बाद जो भी पद रिक्त रह जाएंगे, उन पदों को आने वाली भर्तियों में शामिल कर लिया जाएगा। बुधवार को संस्कृत, उर्दू, संगीत वादन, कृषि और शारीरिक शिक्षा विषयों की काउंसलिंग होगी।