{"_id":"593ac6694f1c1b693e8b458a","slug":"41497024105-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड, स्कूलों की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड, स्कूलों की खबर
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामीगिरामी धड़ाम, नए स्कूलों ने लगाई छलांग
0 जिले की मेरिट में टॉपर्स की सूची में शामिल होकर सबको चौंकाया
0 बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी, ज्वाला देवी रसूलाबाद, रानी रेवती ने बढ़ाया मान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
यूपी बोर्ड के बहु प्रतीक्षित परिणाम में शहर के नामीगिरामी स्कूलों को अपेक्षा के अनुरूप स्थान नहीं मिला तो शहर के दूरदराज इलाके के स्कूलों ने मेरिट में जगह बनाकर सबको चौंकाने का काम किया है। जिले के परीक्षाफल में हमेशा से अच्छा प्रदर्शन करने वाले बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी, ज्वाला देवी विद्या मंदिर रसूलाबाद, एसबीएमआईसी नैनी के छात्र-छात्राओं ने जहां विद्यालय का मान बढ़ाया तो कुछ नए विद्यालयों ने मेरिट में जगह बनाकर सबको चौंकाया है।
शहर से जुड़े नैनी क्षेत्र के कई गुमनाम स्कूलों के बच्चों ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले की मेरिट में जगह बनाई तो शहर से 65 किमी दूर कोरांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज सिकरो छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल जिले की मेरिट में एक बार फिर से मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। नैनी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की मेरिट में जगह बनाकर मान बढ़ाया है। नैनी के सरस्वती विद्या मंदिर ने जिले में लगातार तीन वर्ष 2013, 2014, 2015 और 2016 से इतनी बड़ी संख्या में टॉपर दिया है। ज्वाला देवी सरस्तवी विद्या मंदिर रसूलाबाद की छात्रा आस्था सिंह ने इंटरमीडिएट में तथा बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज शिवकुटी की छात्रा प्राची पटेल ने हाईस्कूल में जिले में पहली रैंक हासिल करके जिले में अपने विद्यालय की मान बढ़ाया है। जबकि पिछले वर्षों में अच्छा रिजल्ट देने वाले विद्यालयों शिव चरण दास कन्न्हैया लाल इंटर कॉलेज, सीएवी, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज जैसे कुछ नामी स्कूलों के हाथ निराशा हाथ लगी।