फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   (सभी केंद्र) इंटर में टॉप 18 में रही 12 अंकों की लड़ाई

(सभी केंद्र) इंटर में टॉप 18 में रही 12 अंकों की लड़ाई

Fri, 09 Jun 2017 09:31 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
(सभी केंद्र) इंटर में टॉप 18 में रही 12 अंकों की लड़ाई
सभी केंद्र--------------
विज्ञापन

इंटर में टॉप 18 में रही 12 अंकों की लड़ाई
0 परीक्षार्थियों में एक-एक अंक के लिए दिखी मारामारी
इलाहाबाद(ब्यूरो)। यूपी बोर्ड के रिजल्ट में इस बार एक-एक अंक को लेकर जमकर मारा-मारी हुई। इलाहाबाद जिले का परीक्षाफल इस वर्ष गतवर्ष की अपेक्षा अच्छा रहा। टॉप टेन में शामिल मेधावियों ने एक-एक अंक के लिए खूब जमकर प्रतिस्पर्धा की है।
12 अंकों के अंतर पर टॉप 18 निकले हैं। जिले की बारहवीं की टॉप टेन सूची में आस्था सिंह, मनोज सिंह, शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, स्वाति सिंह, प्रभावती कुमारी, अभिषेक कुमार तिवारी, किसलय मिश्र, शिखा पटेल, अनुराग त्रिपाठी, अतुल सिंह, अर्चना यादव, दीपांशु कुमार, प्रियंका यादव, आशीष कुमार सिंह, अमन केसरवानी, सिद्घांत साहू, सूर्य प्रताप श्रीवास्तव, मीनाक्षी यादव शामिल हैं। इनके अंकों का तुलनात्मक अध्ययन करने पर पता चलता है कि 12 अंकों के अंतर पर टॉप 18 संघर्ष करते नजर आए। इसमें शामिल होने के लिए छात्र-छात्राएं एक-एक अंक के लिए संघर्ष करते दिखाई पड़े।
विज्ञापन

00
हाईस्कूल में टॉप 30 में 16 अंकों की लड़ाई
0 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में टॉप टेन में शामिल छात्रों में एक-एक अंक को लेकर लड़ाई रही। 16 अंकों के अंतर पर टॉप 30 मेधावी निकले। हाईस्कूल में प्राची पटेल, शिवांगी सिंह, रोशनी कुमारी, जितेंद्र कुमार यादव, प्रियम सिंह, सर्वेश कुमार द्विवेदी, अंशिका श्रीवास्तव, अमिता सिंह, अनुश्री पाल, सुधांशु सिंह, तनीशा केसरवानी, अमन कुमार तिवारी, प्रिया सिंह, साक्षी द्विवेदी, शिवानी तिवारी, पुष्पा सिंह, आस्था तिवारी, प्राची सिंह, आकांक्षा सिंह, अंकिता यादव, प्रतिमा सिंह, आनंद कुमार साहू, अंजलि तिवारी, स्वेता सिंह, प्रियांशु शुक्ल, आसिफ , सुमित कुमार, संध्या पाल, संध्या सिंह, अभिषेक यादव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 वीं में आठवें और 12 वीं में 17 वें स्थान पर इलाहाबाद
इलाहाबाद(ब्यूरो)। इलाहाबाद जिले का परीक्षा परिणाम 2016 की अपेक्षा इस बार काफी ठीक रहा। हाईस्कूल का परिणाम में गत वर्ष की अपेक्षा 10 स्थान की बढ़त के साथ इलाहाबाद 88.05 फीसदी रिजल्ट के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया जबकि इंटरमीडिएट केपरिणाम में इस बार इलाहाबाद 87.61 प्रतिशत के साथ 17 वें स्थान पर पहुंच गया, पिछले वर्ष इंटरमीडिएट में इलाहाबाद 29 वें स्थान था।


कम अंक पाने न हों निराश, अंकों के पैमाने से नहीं बनता कॅरियर
0 वरिष्ठ मनोविज्ञानी डॉ. कमलेश तिवारी ने कहा स्कूली परीक्षा से भली जीवन की परीक्षा पास करें
इलाहाबाद(ब्यूरो)। लगातार अच्छे परिणाम के बाद 2017 के परिणाम निराश करने वाला रहा। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है। अच्छे अंक के साथ परीक्षा पास करने वाले जहां खुश हैं तो यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे अंक पाने से पीछे रह गए छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। मनोविज्ञानशाला उत्तर प्रदेश केवरिष्ठ मनोविज्ञानी डॉ. कमलेश तिवारी का कहना है कि परीक्षा पास करना ही एक विद्यार्थी का लक्ष्य नहीं होता है,अच्छे नागरिक बनने के लिए जीवन में अच्छे मूल्यों को उतारना आवश्यक है। डॉ. तिवारी का कहना है कि परीक्षार्थी अच्छे अंक पाने के बाद इस गुमान में न रहें कि हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा का अच्छा अंक उन्हें हर मुश्किल से आगे ले जाएगा। कम अंक पाने वाले निराश हुए बिना आगे की तैयारी में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed