फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   40 percent candidates have seen the copies of PCS J

Prayagraj News: 40 फीसदी अभ्यर्थियों ने देख लीं पीसीएस जे की कॉपियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
40 percent candidates have seen the copies of PCS J
पीसीएस जे मुख्य परीक्षा-2022 में कॉपियों की अदला-बदली का मामला सामने आने के बाद ज्यादातर अभ्यर्थी अपनी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर आशंकित हैं और इस बात का जीता-जागता उदाहरण है कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से कॉपियां देखने के लिए जितने अभ्यर्थी बुलाए गए थे, उनमें से 40 फीसदी अपनी कॉपियां देख चुके हैं।
विज्ञापन

पीसीएस जे मुख्य परीक्षा में गलत कोडिंग के कारण 50 अभ्यर्थियों की कॉपियां एक-दूसरे से बदल गईं थीं। मामला न्यायालय में जाने के बाद आयोग ने आंतरिक जांच कराई तो इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ। ऐसे में आयोग ने मुख्य परीक्षा में शामिल सभी 3019 अभ्यर्थियों को कॉपियां देखने के लिए आमंत्रित कर लिया और प्रत्येक अभ्यर्थी को अपनी कॉपी देखने के लिए अधिकतम 30 मिनट का वक्त दिया।
विज्ञापन

इसके लिए आयोग ने 20 जून से 30 जुलाई तक का कार्यक्रम निर्धारित किया था। आयोग के सूत्रों के अनुसार 26 जुलाई तक 1196 अभ्यर्थी आयोग पहुंचकर अपनी कॉपियां देख चुके हैं। यानी आयोग ने जितने अभ्यर्थियों को बुलाया था, उनमें से तकरीबन 40 फीसदी ने अपनी कॉपियां देख लीं हैं। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। कॉपियां देखने के लिए आयोग पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम संख्या तो 30 जुलाई के बाद सामने आएगी, लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आयोग पहुंचने से यह स्पष्ट हो गया है कि ज्यादातर अभ्यर्थी अपनी कॉपियों के मूल्यांकन को लेकर आशंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में आयोग जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है और अब आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती परिणाम संशोधन को लेकर है। आयोग के सूत्रों का कहना है कि 50 कॉपियों की अदला-बदली के बार परिणाम का प्रभावित होना तय है। कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है और पूर्व में जो अभ्यर्थी कम अंकों के कारण चयनित नहीं हो सके थे, बदली परिस्थितियाें में उनका चयन किया जा सकता है।

भविष्य में ऐसी गड़बड़ी दोबारा न हो, इसके लिए आयोग ने तमाम सुधार भी किए हैं। कॉपियों पर कोडिंग प्रक्रिया की क्रॉस चेकिंग की जाएगी। इसके लिए पर्यवेक्षण अधिकारी से लेकर परीक्षा नियंत्रक तक की जिम्मेदारी तय की गई है। वहीं, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से अब आवेदन की हार्डकॉपी में उनकी राइटिंग के नमूने भी लिए जाएंगे, ताकि भविष्य में कोई अभ्यर्थी कॉपी बदले जाने का दावा करता है तो हैंडराइटिंग एक्सपर्ट से इसका सत्यापन कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed