{"_id":"61894db979aec715f63042c2","slug":"36th-indira-marathon-on-19th-november-registration-starts","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पोर्ट्स : 36वीं इंदिरा मैराथन 19 नवंबर को, पंजीकरण प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पोर्ट्स : 36वीं इंदिरा मैराथन 19 नवंबर को, पंजीकरण प्रारंभ
Mon, 08 Nov 2021 09:48 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 08 Nov 2021 09:48 PM IST
सार
मैराथन की दूरी पुरूष व महिला दोनों वर्गों के लिए 42.195 किलोमीटर निर्धारित की गई है। मैराथन की तैयारियों को खेल विभाग अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
इंदिरा मैराथन (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मतिथि पर 19 नवंबर को 36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पर दो लाख रुपये, द्वितीय पर एक लाख और तृतीय पुरस्कार के तौर पर 75 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा 11 खिलाड़ियों को सांत्वना पुरस्कार के तौर पर 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। मैराथन की दूरी पुरूष व महिला दोनों वर्गों के लिए 42.195 किलोमीटर निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ 19 नवंबर को आनंद भवन से सुबह छह बजे से होगा और समापन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया अभी तक दो लोगों ने आनलाइन लाइन पंजीकरण कराया है जबकि स्टेडियम हाल में काउंटर से तीन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म वितरित किया गया है।
एथलीट अपने आधार कार्ड के साथ आकर रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त कर सकते हैं। बिना आइडी के फार्म नहीं दिया जाएगा। प्रतिभागी की उम्र 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसके साथ मैराथन में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को शपथ पत्र भी देना होगा की किसी भी स्थिति के लिए वह स्वंय जिम्मेदार होंगे।