{"_id":"69e92618f54fda4e0e070fc1","slug":"350-sacks-of-wheat-belonging-to-a-farmer-burnt-to-ashes-allahabad-news-c-407-1-ggp1015-13989-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किसान का 350 बोझ गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किसान का 350 बोझ गेहूं जलकर राख
Thu, 23 Apr 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर के सराय हरीराम गांव में खलिहान में लगी आग से जलकर खाक हुई गेहूं की फसल।
- फोटो : Archive
क्षेत्र के सराय हरीराम गांव के एक किसान के गेहूं के बोझ में मंगलवार की रात में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। जिसमें 350 बोझ गेहूं जलकर राख हो गया।
गांव के अशर्फीलाल यादव ने भारी लागत लगाकर अपने 4:30 बीघा खेत में गेहूं की बोआई की थी। उन्होंने 350 बोझ गेहूं मड़ाई के लिए गांव के बाहर अपने खेत में इकट्ठा किया था। मंगलवार रात करीब 12 बजे गांव के एक आदमी ने देखा तो गेहूं जल रहा था। 40 क्विंटल से अधिक गेहूं की फसल संदिग्ध स्थिति में जलकर राख हो गई। अशर्फीलाल की बेटी की 10 मई को शादी है इस बीच पीड़ित परिवार घटना से परेशान है।
घटना की जानकारी गांव के पूर्व प्रधान अजय कुमार यादव द्वारा उपजिलाअधिकारी को दी गई। बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचे लेखपाल ने जानकारी ली और पीड़ित किसान को आर्थिक मदद के लिए अग्रिम कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।