{"_id":"5cdf0d79bdec22073b652b66","slug":"2665-applications-for-one-post-of-apo","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीओ के एक पद के लिए 2665 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीओ के एक पद के लिए 2665 दावेदार
Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
सहायक अभियोजन अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा-2018 का आयोजन नौ जून को किया जाना है। सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के कुल 17 पदों पर भर्ती के लिए 45 हजार 311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस हिसाब से एपीओ के एक पद पर 2665 अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र जारी कर दिए। परीक्षा नौ जून (रविवार) को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक प्रदेश के दो जिलों प्रयागराज और लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर एवं जन्म तिथि के आधार पर प्रवेश प्रवेशपत्र एवं अनुदेश डाउनलोड कर प्रवेशपत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होंगे। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र पर फोटो मुद्रित नहीं हैं, वे अपने दो फोटो एवं आईडी प्रूफ साथ लेकर परीक्षा केंद्र आएंगे। उधर, आयोग के सूत्रों का कहना है कि एपीओ के पदों की संख्या बढ़ सकती है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले अगर नए पदों का अधियाचन आता है तो उन पदों को इसमें शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन