फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   250 candidates struggle for one post

Prayagraj News: एक पद के लिए 250 अभ्यर्थियों में जद्दोजहद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
250 candidates struggle for one post
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 के 12256 रिक्त पदों के लिए 30 लाख 66 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। औसतन एक पद पर करीब 250 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन


एसएससी सीजीएल के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संवैधानिक संस्थाओं में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, आयकर निरीक्षक, जीएसटी निरीक्षक, सहायक प्रवर्तन अधिकारी सहित कई पद शामिल हैं।
विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के निदेशक डॉ. आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा से लेकर अंतिम चयन तक हर चरण में कड़ी प्रतिस्पर्धा रहेगी। परीक्षा के लिए 30 लाख 66 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ऑनलाइन शुल्क जमा होने की प्रक्रिया के बाद आवेदकों की संख्या में मामूली परिवर्तन हो सकते हैं। एसएससी के अनुसार सीजीएल टियर-वन (कंप्यूटर आधारित) परीक्षा अगस्त-सितंबर में आयोजित की जाएगी जबकि टियर-दो परीक्षा दिसंबर में संभावित है।

------------------
एक जुलाई तक संशोधन का मौका
-एसएससी के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन 21 मई से 22 जून तक लिए गए। जिन अभ्यर्थियों से आवेदन में कोई त्रुटि रह गई है उन्हें 29 जून से एक जुलाई तक आवेदन पत्र में संशोधन का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed