{"_id":"5adb96f24f1c1b87098b5b5b","slug":"21524340466-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के हॉस्टलों में वॉशआउट के लिए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के हॉस्टलों में वॉशआउट के लिए नोटिस
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इविवि के हॉस्टलों को खाली करने का नोटिस
0 जिनकी परीक्षा हो चुकी, उन्हें तीन दिनों में खाली करना होगा छात्रावास
0 पिछले साल से लागू की गई व्यवस्था, दशकों बाद खाली हुए थे हॉस्टल
इलाहाबाद, 21 अप्रैल। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों में वॉश आउट की कार्रवाई फिर शुरू होने जा रही है। इसके तहत हॉल ऑफ रेसिडेंस-1 समेत कई हॉस्टलों में नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अंत:वासियोें से कहा गया है कि जिनकी परीक्षा हो चुकी है, वे तीन दिनों में हॉस्टल खाली कर दें। जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें परीक्षा समाप्त होते ही तीन दिनों में हॉस्टल खाली करना होगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले साल सभी हॉस्टलों में वॉश आउट की कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के तहत दशकों बाद हॉस्टलों को पूरी तरह से खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान यह बात सामने आई थी कि आधे से अधिक छात्र अवैध रूप से हॉस्टलों में रह रहे थे। बहुत से ऐसे लोगों ने भी हॉस्टलों में कब्जा जमा रखा था, जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र ही नहीं थे। इस कार्रवाई के साथ ही इविवि प्रशासन ने हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया में भी बदलाव कर दिया था ताकि भविष्य में हॉस्टलों में अवैध कब्जा न हो। इस व्यवस्था के तहत हॉस्टलों को पाठ्यक्रमवार आवंटित करने का निर्णय लिया गया था। ऐसे में जिन छात्रों ने इस वर्ष बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा दी है, उन्हें बीए द्वितीय वर्ष में जाने पर उस हॉस्टल में शिफ्ट होना पड़ेगा, जहां बीए द्वितीय वर्ष के छात्र रह रहे हैं। इस तरह अन्य पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को भी हॉस्टल बदलना होगा। पिछले साल शोधार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए इविवि प्रशासन ने अलग से समर हॉस्टल की व्यवस्था की थी। इस बार भी हॉस्टल वॉशआउट के बाद नए सिरे से आवंटन पूरा होते तक समर हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन