फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ऱ्एसआई डाक्टरों की सेवानिवृति आयु बढ़ाने पर निर्णय लेने का आदेश

ऱ्एसआई डाक्टरों की सेवानिवृति आयु बढ़ाने पर निर्णय लेने का आदेश

Thu, 15 Jun 2017 08:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
ऱ्एसआई डाक्टरों की सेवानिवृति आयु बढ़ाने पर निर्णय लेने का आदेश
ईएसआई डाक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने पर निर्णय का आदेश
विज्ञापन

0 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने की मांग में दाखिल की गई याचिका
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) में कार्यरत डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने की मांग पर हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को निर्णय लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने श्रम विभाग के प्रमुख सचिव से कहा है कि याची चिकित्सकों के प्रत्यावेदन पर नियमानुसार उनकी सेवानिवृत्ति आयु पर निर्णय लिया जाए। डॉ. अनिल कुमार जैन और तीन अन्य डॉक्टरों की याचिका पर न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति केपी सिंह ने सुनवाई की।

याची का कहना था कि राज्य सरकार की सेवा नियमावली 1996 में संशोधन कर सरकारी डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी गई है। ईएसआई के तहत काम कर रहे चिकित्सक भी राज्य कर्मचारी की श्रेणी में आते हैं क्योंकि वह श्रम विभाग के अंतर्गत कार्यरत हैं। इसलिए उनकी सेवानिवृत्ति आयु भी बढ़ाई जाए। याचीगण का कहना था कि उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार को प्रत्यावेदन दिया है। मगर उनके प्रत्यावेदन पर सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है। कोर्ट ने प्रमुख सचिव श्रम को निर्देश दिया है कि वह याचीगण के प्रत्यावेदन पर दो माह के भीतर निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed