{"_id":"59429bb44f1c1bd01a8b47a1","slug":"201497537460-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विवि का 120 एकड़ में निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विवि का 120 एकड़ में निर्माण शुरू
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य विवि का 120 एकड़ में निर्माण शुरू
0 इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का पहला स्थापना दिवस कल
0 राज्यपाल राम नाईक, शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। राज्य विश्वविद्यालय का सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी में 120 एकड़ जमीन पर निर्माण शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की स्थापना को 17 जून को एक साल पूरे हो जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन इसे बड़ी उपलब्धि मान रहा है। विश्वविद्यालय के सीपीआई कैम्पस स्थित मुख्य परिसर में शनिवार को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल राम नाईक और शिक्षा मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद का दावा है कि नैनी में विश्वविद्यालय की बिल्डिंग का निर्माण हार्वर्ड विश्वविद्यालय की तर्ज पर कराया जा रहा है। पांच-पांच मंजिल की बिल्डिंग बनाई जाएगी। नए परिसर में 12 स्कूलों और 114 केंद्रों/विभागों के तहत शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन प्रस्तावित है। नए परिसर के निर्माण की जिम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम को सौंपी गई है। 112 एकड़ जमीन पर विश्वविद्यालय की स्थापना और बाकी आठ एकड़ पर आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना होनी है। विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 448.73 करोड़ रुपये के प्रावधान के मुकाबले 294.25 करोड़ पुस्तक समायोजन के माध्यम से उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विकास निगम को हस्तांतरित किया गया है। भवन निर्माण कार्य के लिए 209.09 करोड़ के बजट का प्रावधान है, जिसमें 43.93 करोड़ रुपये कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। लक्ष्य यही है कि साल भर में परिसर का निर्माण पूरा करा लिया जाए। उन्होंने बताया कि स्थापना के एक वर्ष में विश्वविद्यालय से 548 महाविद्यालयों को संबद्ध किया गया है। विश्वविद्यालय एवं संबंद्ध महाविद्यालयों में तकरीबन ढाई लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
00
इंजीनियरिंग, मेडिकल के भी शुरू होंगे कोर्स
- राज्य विश्वविद्यालय में वर्तमान में प्रथम चरण में ह्यूमैनिस्टीज, सोशल साइंस और इंटरनेशनल स्टडीज एवं कॉमर्स एंड मैनेजमेंट से संबंधित पाठ्यक्रमों को उपलब्ध संसाधनों के आधार पर शुरू किया गयाहै। दूसरे एवं तीसरे चरण में बेसिक एंड एप्लायड साइंसेज, इंवायरमेंटल एंड अर्थ साइंसेज, इंडियन एंड फॉरेन लैंग्वेजेज, लीगल स्टडीज, स्किल डेवलपमेंट एंड प्रोफेशनल स्टडीज, इंजीनियरिंग शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, कृषि एवं आयुर्वेद आदि से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
00
विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 92 पद सृजित
- राज्य विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के 23, एसोसिएट प्रोफेसर के 23 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 46 कुल 92 शैक्षणिक पदों और विभिन्न श्रेणी के 108 शिक्षणेत्तर पदों का सृजन किया जा चुका है। राज्यपाल से इस बाबत मंजूरी मिल चुकी है। रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए शासन से आदेश मिलने का इंतजार है।
00
एएसयू न्यूज लेटर जारी
- इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय (एएसयू) ने अपना न्यूज लेटर भी जारी किया है। वीसी प्रो. राजेंद्र प्रसाद के अनुसार यह न्यूज लेटर हर दो माह में जारी किया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारें में जानकारी दी जाएगी।