फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इस बार नहीं बने भगदड़ के हालात, रोडवेज ने प्रयाग से चलाई बसें

इस बार नहीं बने भगदड़ के हालात, रोडवेज ने प्रयाग से चलाई बसें

Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
इस बार नहीं बने भगदड़ के हालात, रोडवेज ने प्रयाग से चलाई बसें
प्रयाग स्टेशन के पास से चलीं रोडवेज बसें
विज्ञापन

0 विश्वविद्यालय के केपीयूसी से भारत स्काउट तक लगी रही कतार
0 लखनऊ, फैजाबाद, आगरा, दिल्ली रूट की बसों का हुआ संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मौनी अमावस्या के दिन प्रयाग रेलवे स्टेशन के पास लल्ला चुंगी पर भगदड़ से हालात बन गए थे, लेकिन वसंत पंचमी पर ऐसा नहीं हुआ। इस बार रोडवेज को प्रशासन ने पहले ही अलर्ट कर दिया था, लिहाजा रविवार को केपीयूसी छात्रावास से भारत स्काउट स्कूल तक रोडवेज बसों की लाइन लगी रही। वहीं से यात्रियों को लखनऊ, फैजाबाद, इटावा, अयोध्या, आगरा, कानपुर रूट के लिए बसें मिल गईं, जिससे प्रयाग स्टेशन पर दिनभर भीड़ का दबाव कम रहा।

यात्रियों की भीड़ के मुकाबले वसंत पंचमी पर बसों का संचालन ज्यादा हुआ। प्रयाग स्टेशन के पास से तो बसें चली हीं, सिविल लाइंस बस स्टेशन से भी लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, दिल्ली रूट की बसों का संचालन होता रहा। कासगंज के वीपी चतुर्वेदी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन भीड़ न होने के बाद भी उन्हें अपने परिजनों के साथ संगम से नेहरू पार्क तक पैदल ही चलना पड़ा था। इस वजह से मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए दोबारा आने की हिम्मत नहीं हुई। किसी तरह वसंत पर हिम्मत करके प्रयागराज आए, लेकिन अबकी संगम से सिविल लाइंस तक आने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास से ही सिविल लाइंस के लिए ई-रिक्शा मिल गया और बस स्टेशन से कन्नौज की सीधी बस भी। इसी तरह फर्रुखाबाद से आए विनीत सक्सेना ने भी कहा कि मकर और मौनी के मुकाबले इस स्नान पर्व पर व्यवस्था ठीक दिखी। लोगों को पैदल कम चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed