फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद से लखनऊ के लिए चलेगी शताब्दी या तेजस

इलाहाबाद से लखनऊ के लिए चलेगी शताब्दी या तेजस

Sat, 10 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से लखनऊ के लिए चलेगी शताब्दी या तेजस
इलाहाबाद से लखनऊ के लिए चलेगी शताब्दी या तेजस
विज्ञापन

0 डिप्टी सीएम केशव ने उधमपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में बताया रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने भरी है हामी
0 इलाहाबाद से सभी तीर्थ स्थानों के लिए सीधी ट्रेन चलाने की भी तैयारी, अर्द्धकुंभ का ट्रायल होगा माघ मेला
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद से जम्मू के लिए सीधी ट्रेन की शुरुआत होने के बाद अब लखनऊ के लिए सुपरफास्ट श्रेणी की एक नई ट्रेन चलाने की तैयारी है। शनिवार को इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इलाहाबाद से प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए शीघ्र ही शताब्दी या फिर तेजस ट्रेन शुरू की जाएगी। बताया कि इसके लिए रेलमंत्री सुरेश प्रभु और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सहमति जताई है। केशव ने दिन में 2.45 बजे हरी झंडी दिखाकर इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस को जंक्शन से रवाना किया।
लखनऊ के लिए इलाहाबाद से सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। पिछले दिनों इलाहाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने भी इस दिशा में प्रयास करने की बात कही थी। फिलहाल, शनिवार को जंक्शन पर उधमपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में भारत माता का जयकारे लगाने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि इलाहाबाद से लखनऊ के लिए शताब्दी या तेजस ट्रेन चलाने की बात उन्होंने एक दिन पहले ही रेलमंत्री और रेल राज्यमंत्री से कही है। शीघ्र ही इलाहाबाद से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। केशव ने इलाहाबाद से देश के सभी तीर्थ स्थानों के लिए भी ट्रेन चलाए जाने की बात कही। कहा कि इस दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है। बताया कि सांसद बनने से पूर्व वह वैष्णो देवी गए थे। तभी मन में ठाना था कि इलाहाबाद से जम्मू के लिए वह सीधी ट्रेन शुरू करवाएंगे। कहा कि उनका यह ख्वाब शनिवार को पूरा हो गया। विधायक हर्ष बाजपेयी, संजय गुप्ता, विक्रमाजीत मौर्य, अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, गणेश केसरवानी, शशि वार्ष्णेय, कमला सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल आदि भाजपाइयों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में आयोजित माघ मेला वर्ष 2019 के अर्द्ध कुंभ मेले का ट्रायल रहेगा। इसके पूर्व जंक्शन पर केशव का स्वागत डीआरएम एसके पंकज, एडीआरएम एके द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम बीके मिश्र, पीपी लाठे, सीनियर डीएससी डीके मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इलाहाबाद में इनर रिंग रोड का भेजा प्रस्ताव
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जंक्शन पर आयोजित समारोह में कहा कि उन्होंने इलाहाबाद में इनर रिंग रोड का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। उम्मीद है कि इसे शासन द्वारा जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। स्वीकृति मिलते ही इनर रिंग रोड निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed