{"_id":"59fcc4c14f1c1b8e698b92cf","slug":"181509737665-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भाजपा दे रही सिंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भाजपा दे रही सिंबल
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दलों से आए कई नेताओं को भाजपा दे सकती है सिंबल
0 भाजपा से टिकट के लिए आवेदन करने वालों की बढ़ी धड़कनें
0 आज जारी होंगे शहर के सभी 80 वार्ड के प्रत्याशियों के नाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा से पार्षद पद के लिए आवेदन करने वाले तमाम प्रत्याशियों के दिलों की धड़कने बढ़ गई है। पार्टी सभी 80 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को जारी कर देगी। बताया जा रहा है कि इस सूची में कई नाम ऐसे भी है जो सपा, कांग्रेस आदि दल छोड़कर इस बार भाजपा से पार्षद पद का चुनाव लड़ेंगे। इसमें एक मुस्लिम महिला का नाम भी शामिल है। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी अभी इस बारे में कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं।
शुक्रवार की सुबह से ही हल्ला मचा था कि भाजपा मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम जारी कर देगी। दिन भर मेयर और पार्षद पद के दावेदारों की निगाहें लखनऊ पर टिकी रही। शाम को कौशांबी, प्रतापगढ़ समेत काशी क्षेत्र के पांच जिलों की नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची आई तो लगा कि देर शाम इलाहाबाद के मेयर , सभी 80 वार्ड और नगर पंचायत की भी सूची आ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि पार्टी के कुछ जमीनी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में संपर्क साध कर शहर के तकरीबन सभी वार्डों से प्रत्याशियों के नाम जरूर जान लिए। सूत्रों की माने तो शहर पश्चिम के तमाम वार्डों में भाजपा ने सपा, कांग्रेस, बसपा में रह चुके लोगों को अपना सिंबल दिया है। इस बारे में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सूची शनिवार को आएगी। वहीं दूसरी ओर मेयर पद के प्रत्याशी को लेकर भी दिन भर तमाम तरह की अटकलें लगाई जाती रहीं। कहा गया कि पार्टी किसी जमीनी नेता को टिकट देने का मन बना चुकी है। सपा द्वारा मेयर के लिए ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे जाने के बाद तमाम जातीय समीकरणों का गुणा भाग भाजपाई करते रहे। चर्चा इस बात की रही कि भाजपा अब क्षत्रिय या वैश्य बिरादरी में से किसी को अपना प्रत्याशी बना सकती है।