फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पॉलीथिन जमा कराएं, नहीं जेल जाएं

पॉलीथिन जमा कराएं, नहीं जेल जाएं

Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन जमा कराएं, नहीं जेल जाएं
पॉलीथिन जमा कराएं, नहीं जेल जाएं
विज्ञापन

-मंगलवार को किसी ने नहीं जमा कराई पॉलीथीन, कैरीबैग
इलाहाबाद। तीन दिन के भीतर प्रतिबंधित पॉलीथिन नगर निगम में जमा न कराने वाले छापामारी में पकड़े गए तो उन्हें एक्ट की धारा के मुताबिक जेल भेजा जाएगा। शासन और डीएन के आदेश के अनुपालन को नगर आयुक्त ने इस आशय के निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार से लोगों को यह सहूलियत दी गई थी कि वे अपने प्रतिष्ठान या अन्य स्थानों पर रखी प्रतिबंधित पॉलीथिन या उससे बने उत्पाद(कैरी बैग आदि) जमा करा सकते हैं। आदेश के पहले दिन इस पहल के प्रति किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं बाजारों में चोरी छिपे लोग कैरी बैग, चाय के ग्लास आदि का उपयोग करते रहे। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के पास प्रतिबंधित पॉलीथिन के ग्लास में धड़ल्ले से चाय बेची गई। बाजारों में भी ना नुकुर करते हुए दुकानदारों ने ग्राहकों को कैरी बैग में सामान दिया। दिन में तो कुछ गनीमत रही शाम होते ही सब्जी, फल वाले प्रतिबंधित पॉलीथिन से बने कैरी बैग में सामान देते दिखे। नगर आयुक्त अविनाश सिंह के मुताबिक लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए तीन दिन की मोहलत दी गई है। छापामारी के लिए पांचों जोनों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। पहले ही दिन एक करीब एक कुंतल पॉलीथिन जब्त की गई। अब लोगों को मौका दिया जा रहा कि वे अपने पास मौजूद पॉलीथिन का स्टॉक नगर निगम में जमा करा दें, अन्यथा कार्रवाई के तहत एफआईआर दर्ज करा आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

--------------
- जागरूकता कार्यक्रम 20 हजार स्कूली बच्चों को जोड़ेंगे
- कपड़े के थैले बांटने की तैयारी, शहर में घूम रहे प्रचार वाहन
इलाहाबाद। नगर निगम ने पॉलीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने की योजना तैयार कर ली है। इस अभियान से करीब बीस हजार स्कूली बच्चों को जोड़ा जाएगा। बीएसए के माध्यम से जिले भर के बच्चों को इस मुहिम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ऋतु सुहास के मुताबिक 19 जुलाई को बच्चों को इस संबंध में कई विभागों की बैठक की जाएगी। बच्चों के माध्यम से झोले एकत्र कराए जाएंगे। व्यापारियों ने पुराने कपड़ों के झोले बनवाकर देने का आश्वासन दिया है। इन्हें बाजारों में लोगों को देकर घर से झोला लेकर निकलने का अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में प्रचार वाहनों से लोगों को पॉलीथिन के कैरी बैग आदि प्रयोग न करने और इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। जल्द ही एलईडी वैन से लोगों को जागरूक किया जाएगा। नुक्कड़ नाटक और रैली का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed