फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   नए बीएसए ने संभाली जिम्मेदारी

नए बीएसए ने संभाली जिम्मेदारी

Fri, 09 Jun 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
नए बीएसए ने संभाली जिम्मेदारी
नए बीएसए ने संभाली जिम्मेदारी, पुराने को विदाई
विज्ञापन

आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया बीएसए का स्वागत
शिक्षकों की नियुक्ति, प्रोन्नति, परिचय पत्र वितरण आदि काम पूरे कराने को कहा

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नए बीएसए संजय कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर ममफोर्डगंज स्थित सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व बीएसए हरिकेश यादव को विदाई दी गई। उधर, आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने नए बीएसए का स्वागत किया। साथ ही बैठक कर अन्य जनपदों के बीएसए एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण की मांग की गई।
सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में हुए कार्यक्रम में पूर्व बीएसए ने शिक्षकों और कर्मचारियों के सहयोग से किए कामों पर चर्चा की, जबकि नए बीएसए ने काम में सबसे सहयोग मांगा। आदर्श शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने बीएसए का स्वागत। एसोसिएशन ने इलाहाबाद समेत 15 जिलों के बीएसए से चार्ज लेते ही सबसे पहले 72825 भर्ती की आठवीं सूची के प्रशिक्षुओं की नियुक्ति, 2009 से 2013 तक के बेसिक शिक्षकों की प्रोन्नति, मानव सम्पदा, एनपीएस, शिक्षकों को परिचय पत्र वितरण का कार्य पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में सरकार से अन्य जिलों के बीएसए के साथ खंड शिक्षा अधिकारियों के भी जल्द तबादले की मांग की गई। साथ ही विशिष्ट बीटीसी 2004 एवं 2007-08 के चयनितों एवं प्रशिक्षितों का समायोजन 30 जून तक करने, शिक्षकों को राज्यकर्मियों का दर्जा देते हुए कैशलेज इलाज की सुविधा, दूसरे शनिवार को अवकाश, शिक्षकों के दो बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए पांच-पांच लाख रुपये अनुदान, न्यूनतम ब्याज पर ऋण आदि की मांग की गई। केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रूद्र प्रभाकर मिश्र, संचालन जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.विद्या तथा रत्नेश ने किया। बैठक में भारत भूषण त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी, निशा मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र, गंगाधर, अंकित सिंह, सत्येंद्र सिंह, भागीरथी पाल, अशोक धर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed