{"_id":"5d8234318ebc3e93b532bc94","slug":"16-lakh-stolen-from-retired-secretary-s-house-allahabad-news-ald2551943153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सचिव के घर से 16 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त सचिव के घर से 16 लाख की चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : PRATAPGARH
सेवानिवृत्त साधन सहकारी समिति के सचिव के घर से चोर करीब 16 लाख के जेवरात व नगदी पर हाथ साफ कर गए। वारदात के समय घरवाले सोते रहे और चोर सामान समेटकर भाग निकले। सुबह उठने पर लोगों को चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उदईशाहपुर निवासी लालमणि सिंह साधन सहकारी समिति के सेवानिवृत्त सचिव हैं। मंगलवार की रात घर के एक कमरे में बहू व नातिन और लालमणि सिंह बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे। रात में छत के रास्ते चोर अंदर घुसे। कमरे का ताला तोड़कर आलमारी व बक्से में रखे करीब 14 लाख का जेवरात और दो लाख रुपये समेटकर भाग निकले।
इसकी किसी को भनक तक नहीं लग सकी। बुधवार को लोग सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा खुला देख दंग रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और छानबीन कराने के बाद चोरों की तलाश में जुट गई। लालमणि सिंह ने बताया कि चोर बहू व नातिन की शादी के लिए करीब 14 लाख रुपये के जेवरात घर में रखे थे।
विज्ञापन
मकान का लिंटर लदवाने के लिए भी घर में दो लाख रुपये कुछ दिन पहले लाकर रखा गया था। जिसे चोर उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने मामले की शिकायत एसपी से की। इसके बाद देवसरा पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लिया। एसओ देवसरा ने बताया कि कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।