फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जीटी रोड पर तीन जगह डिवाइडर पर लगाया गया कट

जीटी रोड पर तीन जगह डिवाइडर पर लगाया गया कट

Sat, 18 May 2019 01:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर तीन जगह डिवाइडर पर लगाया गया कट
डिवाइडर पर तीन कट लगाने से
विज्ञापन

राहत संग जाम का झाम भी बढ़ा
0 बैकफुट पर प्रशासन: धूमनगंज थाने के पास भी डिवाडर हटाकर बनाएंगे रास्ता
0 कन्हईपुर मोड़, शेरवानी मोड़ और प्रीतम नगर चौराहा से हटाए दए डिवाइडर
प्रयागराज। जीटी रोड पर धूमनगंज में व्यापारियों के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने चौफटका से पीएसी गेट तक बनाए गए डिवाइडर पर तीन स्थानों पर कट लगाकर रास्ता खोल दिया। इससे शहर पश्चिमी के लोगों को राहत तो मिली लेकिन जाम का झाम भी बढ़ गया। प्रशासन व्यापारियों की मांग पर धूमनगंज थाने से सूबेदारगंज एनसीआर मुख्यालय को जाने वाले रास्ते पर रास्ता देने पर विचार कर रहा है।
बता दें कि बृस्पतिवार को स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कराकर प्रदर्शन किया था। सुनवाई नहीं हुई तो सड़क पर उतरे व्यापारियों ने जाम लगा दिया। बड़ी संख्या में व्यापारी धूमनगंज थाने के सामने धरने पर भी बैठ गए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर वार्ता करने के लिए पहुंचे। बाद में जिलाधिकारी से व्यापारियों की वार्ता में तीन स्थानों पर कट लगाने पर सहमति बनी। इसके बाद देर रात कन्हईपुर मोड़, प्रीतम नगर चौराहा एवं शेरवानी मोड़ पर लगे सीमेंटेड डिवाइडर हटाकर रास्ता खोल दिया गया। वहीं प्रशासन धूमनगंज थाने के सामने लगे डिवाडर हटाकर रास्ता खोल सकता है।
विज्ञापन

पहले दिन ही आपाधापी
कानपुर रोड पर तीन स्थानों पर रास्ता खोले जाने से लोगों को खासी सहूलियत हुई। वहीं जाम की परेशानी भी दिन भर बनी रही। सुबह और शाम के वक्त नए रास्तों पर वाहनों को पहले निकालने की होड़ में कई बार वाहन फंसे। हालांकि जाम ज्यादा देर नहीं लगा लेकिन इन कट वाले स्थानों पर वाहन निकालने के दौरान दोनों तरफ वाहन सवार खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed