फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   खिलाड़यों के लिए शुरू करेगा हेल्पलाइन नंबर

खिलाड़यों के लिए शुरू करेगा हेल्पलाइन नंबर

Fri, 15 Sep 2017 08:15 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़यों के लिए शुरू करेगा हेल्पलाइन नंबर
सभी केंद्रों के लिए
विज्ञापन

------------------

खिलाड़ियों और कोच के लिए नाडा शुरू करेगा हेल्पलाइन नंबर
0 प्रतिबंधित दवाओं के साथ डोपिंग से जुड़ी रिपोर्ट और बताई जाएगी सुनवाई तिथि
0 इविवि में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेने आए प्रोजेक्ट ऑफिसर ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। डोपिंग के लगातार सामने आ रहे मामलों को देखते हुए नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) खिलाड़ियों के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू करेगा। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। ट्रायल प्रक्रिया चल रही है। टेकभनीकल सिस्टम को विकसित करके दो महीने में सेवा को बहाल किया जाएगा। खिलाड़ी या कोच हेल्पलाइन नंबर के जरिए किसी तरह की सलाह ले सकते हैं। डोपिंग की चल रही कार्रवाइयों की वस्तुस्थिति जान सकेंगे। यह बातें नाडा के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. अंकुश गुप्ता ने बताई। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेने आए हुए थे।
डॉ. अंकुश ने बताया कि जानकारी के अभाव में बहुत से खिलाड़ी डोपिंग की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसी समस्या से निपटने के लिए नाडा यह हेल्पलाइन नंबर शुरू कर रहा है। हेल्पलाइन नंबर अभी जारी नहीं किया गया है। ट्रायल प्रक्रिया पूरी होने के बाद हेल्पलाइन नंबर को जारी कर दिया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर पर खिलाड़ियों के अलावा कोच या और भी कोई काल करके जानकारी हासिल कर सकेगा। जानकारी प्रदान करने के लिए टीम तैनात रहेगी। हेल्पलाइन नंबर पर खिलाड़ियों को प्रतिबंधित मेडिसिन दवाओं से लेकर, थिरेपिटिक यूज एक्जम्शन फार्म डाउनलोड करने और उसे अप्लाई करने, जगह-जगह होने वाले जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही डोपिंग में फंसे खिलाड़ियों को सुनवाई की तिथि भी बताई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होेंने यह भी जानकारी दी कि नाडा हेल्पलाइन शुरू करने के साथ-साथ अपनी वेबसाइट को भी अपग्रेड कर रहा है। जल्दी ही वेबसाइट को नया लुक दिया जाएगा। वेबसाइट पर प्रतिबंधित दवाओं की सूची के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed