फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पहले ही सफर में फेल हो गया उधमपुर एक्सप्रेस का इंजन

पहले ही सफर में फेल हो गया उधमपुर एक्सप्रेस का इंजन

Sat, 10 Jun 2017 07:55 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
पहले ही सफर में फेल हो गया उधमपुर एक्सप्रेस का इंजन
पहले ही सफर में फेल हो गया उधमपुर एक्सप्रेस का इंजन
विज्ञापन

0 खागा स्टेशन पर लगाया गया मालगाड़ी का इंजन तब आगे गई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अपने पहले सफर में निकली इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस का इंजन बीच रास्ते में ही फेल हो गया। इससे यात्रियों को खासी असुविधा हुई। ट्रेन अपने निर्धारित समय 2.45 बजे जंक्शन से रवाना हुई। फतेहुपर से पहले खागा स्टेशन पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसकी खबर रेलवे कंट्रोल रूम को मिली तो हड़कंप मच गया।
खागा में पहले इंजन को ठीक करने का प्रयास किया गया। कोई सफलता न मिलती देख वहां खड़ी एक मालगाड़ी का इंजन उधमपुर एक्सप्रेस में जोड़े जाने का फरमान जारी किया गया। आननफानन में खागा में ट्रेन में दूसरा इंजन लगाया गया। इसके बाद ही ट्रेन वहां से रवाना हो सकी। इस आपाधापी में ट्रेन वहां तकरीबन 45 मिनट तक खड़ी रही। बाद में उधमपुर एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से शाम 5.15 बजे फतेहपुर एवं एक घंटे की देरी से शाम 6.35 बजे कानपुर पहुंची। इस बारे में इलाहाबाद डिवीजन के पीआरओ सुनील गुप्ता का कहना है कि तकनीकी कारणों से इंजन में कुछ समस्या आई। विलंब न करते हुए वहां दूसरा इंजन ट्रेन में जोड़ा गया।
विज्ञापन


तीन जनरल कोचों में रहा आईटीबीपी का कब्जा
उधमपुर एक्सप्रेस के तीन जनरल कोचों पर भारत तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने कब्जा कर लिया। इससे जनरल टिकट के यात्रियों को खासी असुविधा हुई। उद्घाटन समारोह शुरू होने से पहले तमाम यात्री ट्रेन के जनरल कोच में बैठने को पहुंचे तो उन्हें आईटीबीपी के जवानों ने जनरल कोचों में घुसने ही नहीं दिया। आईटीबीपी द्वारा जनरल कोचों पर चस्पा कर दिया कि ‘रिजर्व फॉर आईटीबीपी’। बाद में इन यात्रियों को पीछे लगे जनरल कोचों में बैठना पड़ा। इस बारे में डीआरएम इलाहाबाद से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि आईटीबीपी द्वारा तीन जनरल कोच की बुकिंग पूर्व में कराई गई थी। इससे आगे के तीन जनरल कोच आईटीबीपी के लिए आरक्षित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों से ठसाठस रवाना हुई ट्रेन
इलाहाबाद। पहले दिन उधमपुर एक्सप्रेस यात्रियों से पूरी तरह से खचाखच भरी हुई रवाना हुई। 19 कोच की गाड़ी संख्या 24155 उधमपुर एक्सप्रेस में एसी टू का एक, एसी थ्री के तीन, स्लीपर के सात, सामान्य श्रेणी के छह एवं दो कोच एसएलआर के हैं। इस ट्रेन में एसी टू में 46, एसी थ्री में 192 एवं स्लीपर में कुल 504 बर्थ हैं। इलाहाबाद से जम्मू के लिए स्लीपर, एसी थ्री एवं एसी टू में किराया क्रमश: 550, 1450 एवं 2090 रुपये है, जबकि उधमपुर का किराया क्रमश: 565, 1480 एवं 2140 रुपये है। पहले दिन सभी श्रेणियों में लंबी प्रतीक्षा सूची रही। ट्रेन में तत्काल कोटे की 228 बर्थ हैं। इसमें एसी टू की 14, एसी थ्री की 60 एवं स्लीपर की 154 बर्थ शामिल हैं। अभी तक इलाहाबाद से जम्मू के लिए सिर्फ मुरी एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन थी, जो दिल्ली, अमृतसर के रास्ते 29 घंटे में जम्मू पहुंचती है। इसमें इलाहाबाद से कोटा भी काफी कम है, जबकि उधमपुर एक्सप्रेस का रूट अलीगढ़, खुर्जा के बाद वाया मेरठ, सहारनपुर, अंबाला है। जम्मू पहुंचने में ये ट्रेन कुल 21 घंटे का वक्त लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed