{"_id":"5ae317ca4f1c1b5f098b6c4d","slug":"141524832202-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकी से सहमा प्रधान का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकी से सहमा प्रधान का परिवार
Updated Fri, 27 Apr 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
मंझनपुर । कोखराज क्षेत्र के कशिया गांव की महिला प्रधान का परिवार दबंग की धमकी से सहमा हुआ है। प्रधान पति ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की है।
कशिया ग्राम प्रधान पति रामचंद्र पुत्र बसंतलाल ने बताया कि साल भर पहले पड़ोसी को उसने इलाज कराने के लिए करीब 47 हजार रुपये उधार दिए थे। रकम वापस मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। वह पूरे परिवार को जलाकर मार डालने की धमकी देता है। इससे परिवार डरा-सहमा हुआ है। सदस्यों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से परिजन कतराने लगे हैं। पीड़ित के मुताबिक आरोपी अपराधी किस्म का है। वह कभी भी जानमाल का नुकसान कर सकता है। आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।