फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अनि श् चितकाल के लिए निलंबित नहीं रख सकते

अनि श् चितकाल के लिए निलंबित नहीं रख सकते

Sun, 01 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
अनि श्
चितकाल के लिए निलंबित नहीं रख सकते
कर्मचारी को अनिश्चितकाल के लिए नहीं रख सकते निलंबित
विज्ञापन

0 गिरफ्तारी पर रोक के बाद निलंबन आदेश वापस लेने पर विचार का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने कहा है कि किसी कर्मचारी को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित नहीं रखा जा सकता है। तय समय के बाद संबंधित अधिकारी को निलंबन आदेश पर पुनर्विचार कर निर्णय लेना चाहिए। कोर्ट ने बिजनौर के निलंबित पुलिस कांस्टेबल अरविंद कुमार के निलंबन आदेश पर पुनर्विचार कर निर्णय लेने के लिए कहा है। याचिका पर न्यायमूर्ति सुनीता अग्रवाल ने सुनवाई की।
याची के अधिवक्ता विजय गौतम का कहना था कि अरविंद कुमार की बिजनौर स्वाट टीम में तैनाती थी। इस दौरान उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट और आईपीसी की धाराओं पर मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि उसने विभाग की गोपनीय सूचनाओं को लीक किया और अभियुक्त को गैरकानूनी तरीके से मदद पहुंचाई। इस आरोप में उसके खिलाफ 30 जनवरी 2018 को सिवाला कला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

याची ने प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। मगर इस दौरान विभागीय कार्रवाई करते हुए एसएसपी बिजनौर ने उसे निलंबित कर दिया। हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर निलंबन आदेश को चुनौती दी गई। अधिवक्ता का कहना था जब इस मामले में याची की गिरफ्तारी पर रोक लग चुकी है तो फिर उसे निलंबित रखना उचित नहीं है। अधिवक्ता ने रमाशंकर बनाम उत्तर प्रदेश राज्य के केस में हाईकोर्ट के निर्णय और भारत सरकार बनाम राजीव कुमार केस में सुप्रीमकोर्ट के निर्णय की नजीर प्रस्तुत करते हुए कहा कि बिना उचित कारण के कर्मचारी को लंबे समय तक निलंबित नहीं रखा जा सकता है। कोर्ट ने याचिका निस्तारित करते हुए एसएसपी बिजनौर को आदेश दिया है कि वह निलंबन आदेश वापस लेने पर दो माह में निर्णय लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed