फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कॉलेजों में सीसीटीवी, बायोमेट्रिक शिक्षकों का अपमान:यज्ञदत

कॉलेजों में सीसीटीवी, बायोमेट्रिक शिक्षकों का अपमान:यज्ञदत

Sat, 08 Jul 2017 08:27 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में सीसीटीवी, बायोमेट्रिक शिक्षकों का अपमान:यज्ञदत
कॉलेजों में सीसीटीवी, बायोमेट्रिक शिक्षकों का अपमान: डॉ.यज्ञदत्त
विज्ञापन

- इस व्यवस्था के बजाए शिक्षकों, कर्मचारियों को कार्य संस्कृति की प्रेरणा देने को कहा
इलाहाबाद (ब्यूरो)। विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन और सीसीटीवी कैमरे भले लग गए हों, लेकिन इसका विरोध भी जारी है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के विधायक डॉ.यज्ञदत्त शर्मा ने इस व्यवस्था को शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए अपमानजनक कहा है। उनका कहना है कि यदि अंगूठा लगाने से पढ़ाई अच्छी होने की संभावना है तो अंगूठा छाप लोगों को शिक्षक बना दिया जाए। कहा कि ऐसी अपमानजनक व्यवस्था के स्थान पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कार्य संस्कृति की प्रेरणा दी जानी चाहिए। शिक्षकों के अच्छे परीक्षा परिणाम आने पर उन्हें पुरस्कृत किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में पहली बार अंगूठा लगाने की व्यवस्था की गई है। अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अंगूठा हाजिरी दर्ज कराएं और विद्यालय छोड़ते समय भी यही करें। ज्यादातर विद्यालय में यह व्यवस्था हो भी गई, जहां नहीं हुई, वहां भी इसके लिए दबाव बनाया जा रहा है। कहा कि सरकार की यह योजना क्या रंग लाएगी, यह भविष्य बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed