{"_id":"59f34de24f1c1b6e548b9487","slug":"11509117410-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बैठक
Updated Fri, 27 Oct 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जागरूकता कार्यक्रम सिर्फ प्रचार तक सीमित न रहे
निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को मंडल एवं जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाताओं को जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए ही सिर्फ प्रचार तक सीमित न रखा जाए, बल्कि जागरूकता कार्यक्रम की सफलता तभी है जब मतदाता वोट देना अपना कर्तव्य समझे। बैठक के दौरान मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, मंडल के सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में रह रहे लोगों को मतदान देने के प्रति अधिक जागरूक किया जाए। इस बात भी फोकस किया कि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जाए तथा आवश्यकतानुसार कमियों को समय रहते दूर कर लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मतदान केंद्र बदलने की भी जरूरत है तो उसे भी मतदाताओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए बदला जाए। मतदाताओं के बैठने, स्वच्छ पीने योग्य पानी की व्यवस्था, मतदान केंद्रों की साफ.-सफाई, शौचालय के लिए रनिंग वाटर के साथ उचित व्यवस्था आदि मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान दिया जाए।
चुनाव लगी फोर्स मतदाताओं से करे अच्छा बर्ताव
चुनाव के दौरान लगने वाली बाहरी एवं स्थानीय फोर्स इस बात का ध्यान रखे कि मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उनसे अच्छा बर्ताव किया जाए। सर्विस वोटर के लिए और अधिक पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए। अधिकारियों से कहा कि सर्विस वोटर के लिए बनने वाली सूची की अच्छी तरह से निरीक्षण कर लिया जाए। जिससे कि बैलेट पेपर समयबद्ध तरीके से पहुंचे एवं सर्विस वोटर को वोट देने से वंचित न रहे। बैठक में बताया गया सर्विस वोटर के डाक्यूमेंट को संबंधित विभागों से स्कैन कर भेजा जा रहा है जिससे बैलेट पेपर सही जगह पहुंचे। बार कोड से बैलेट पेपर में जनरेट किया जायेगा जिससे किसी प्रकार डुप्लीकेशी नही की जा सकेगी।
विज्ञापन
चुनाव में नंबर सिस्टम पर्ची की व्यवस्था हो
कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में चुनाव के समय पार्किंग की व्यवस्था करने, मतदान केंद्रों तक आने के लिए स्पेशल वाहनों को चलाने की बात कही। जिससे आने-जाने मे असमर्थ लोगों को भी वोट डालने का अवसर आसानी से मिल सके। शहरी क्षेत्रों के कुछ बूथों पर नंबर सिस्टम पर्ची भी एक ट्रायल के रूप में चलायी जाए, जिससे मतदाताओं को बहुत देर तक खड़ा रहने की जरूरत न पड़े और वे अपने पर्ची के समय से आकर अपना कीमती वोट डाल सके।
जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने वीवीपैट की समस्याओं पर प्रकाश डाला तथा उच्च स्तर के वीवीपैट का उपयोग किये जाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि पोलिंग बूथों पर उपस्थित एजेंट को निर्धारित किये दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए जिससे मतदाताओं को अपने मतदान करने के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बूथ मित्रों की मदद से वोटर को मतदान करने में और अधिक सहूलियत दी जा सकती है। मंडल के अन्य जिलों से आए अधिकारियों ने अपनी बात रखी।