{"_id":"5b92dfdb867a557ecb2ea5b8","slug":"111536352219-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात साढ़े आठ बजे बंद कर दिया रास्ता, जाम से जूझे शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात साढ़े आठ बजे बंद कर दिया रास्ता, जाम से जूझे शहरी
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात साढ़े आठ बजे बंद कर दिया रास्ता, जाम से जूझे शहरी
0 सीएमपी आरयूबी पर लगा लंबा जाम, बारिश बाद बिगड़ी स्थिति
0 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक बंद रहेगा रोड ट्रैफिक
इलाहाबाद। सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार की रात संबंधित पुल के नीचे से सभी तरह के वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। रात 8.30 बजे रोड ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से सारा दबाव सीएमपी आरयूबी पर बढ़ गया। इस बीच हुई बारिश जब थमी तो वहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीएमपी कालेज से मेडिकल चौराहा और दूसरी तरफ तिकोनिया तक लंबा जाम लग गया। हालांकि असली समस्या अब शनिवार की सुबह से लोग झेलेंगे। क्योंकि जीआईसी रेल ओवर ब्रिज और कानपुर रोड पर पहले से ही ट्रैफिक डायवर्ट है।
तयशुदा कार्यक्रम के तहत सोहबतियाबाग आरयूबी पर शाम छह बजे से रोड ट्रैफिक ब्लॉक करना था। हालांकि उसे बाद में ढाई घंटा बढ़ा दिया गया और रात 8.30 बजे यहां ट्रैफिक पुलिस ने सभी तरह के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। वाहनों की रोकथाम होने से अल्लापुर कुंदन गेस्ट हाउस, सीएमपी आरयूबी एवं निरंजन आरयूबी पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रात को हुई झमाझम बारिश की वजह से जाम में फंसे लोगों को खासी परेशानी हुई। बारिश थमी तो सीएमपी आरयूबी पर भीड़ का जबर्दस्त दबाव बढ़ गया। सोहबतियाबाग आरयूबी पर 14 सितंबर की सुबह छह बजे तक रोड ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहेगा। हालांकि अगर रेलवे ने 13 सितंबर तक अपना काम पूरा कर दिया तो संबंधित रास्ता उस दिन खोला जा सकता है।