फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10,56,000 duped on the pretext of doubling the money

Prayagraj News: रुपया दोगुना करने का झांसा देकर 10,56,000 की ठगी

Fri, 22 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 22 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
10,56,000 duped on the pretext of doubling the money
चिटफंड कंपनी खोल कर चार माह में धन को दोगुना करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से सात लोगों ने करीब 10,50,000 रुपये ठग लिए। पुलिस अपर आयुक्त के आदेश पर सोरांव पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सेवइत बाजार के भुभुई निवासी चंद्र प्रकाश कुशवाहा का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले वजीराबाद के रहने वाले संदीप कुमार पटेल से मुलाकात हुई थी। संदीप कुमार ने बताया कि बिहार के सारण जिले के रहने वाले उसके मित्र जावेद अंसारी गांव निवासी बृजेश कुमार पटेल के मकान को किराये पर लेकर प्रोग्रेसिव टेंडर्स योजना 123 कंपनी चलाते हैं।
विज्ञापन

रुपये चार माह में दोगुना हो जाएगा। आरोपियों के झांसे में आकर चंद्र प्रकाश कुशवाहा ने करीब दो वर्ष पहले कई किस्तों में 10.96 लाख रुपये निवेश कर दिए।
कुछ दिनों के बाद पीड़ित अपनी जमा राशि की जानकारी लेने के लिए उक्त कंपनी में पहुंचे तो आरोपी संदीप कुमार पटेल व जावेद अंसारी ने फर्जी कंपनी का पेपर दिखाया। कुछ दिन के बाद आरोपियों ने कई किस्तों में 40 हजार रुपये वापस कर दिए। बाकी रुपये मांगने पर मुकदमे में फंसवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर भुक्तभोगी ने पुलिस अपर आयुक्त से गुहार लगाई। उनके आदेश पर सोरांव पुलिस ने जावेद अंसारी, लाल बहादुर पटेल, अन्नू पटेल, बृजेश पटेल, संदीप कुमार पटेल, संदीप का चाचा और भतीजे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed