फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10.23 lakh cash and note counting machine found in liquor smuggler's house

Prayagraj News: शराब तस्कर के घर 10.23 लाख नकद व नोट गिनने की मशीन मिली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
10.23 lakh cash and note counting machine found in liquor smuggler's house
धूमनगंज में एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर गुरमीत सिंह नारंग उर्फ दीपक सरदार के घर में रविवार को पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान 10.23 लाख नकद व नोट गिनने की मशीन मिली। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से उसे अस्पताल में रखा गया है। पुलिस उसका रिमांड बनवाने की कार्रवाई में जुटी रही।
विज्ञापन

दीपक सरदार तोपखाना कैंट का रहने वाला है। उसे दो साथियों अनीस व शरदराज सोनकर के साथ जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर उसके घर पर छापा मारा गया। वहां 10.23 लाख नकद के साथ एक नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया। गिरफ्तारी के बाद फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से उसे अस्पताल में रखा गया है। धूमनगंज थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


पिस्टल सटाकर मांगी थी रंगदारी
उधर दीपक सरदार पर पूरामुफ्ती में पांच लाख रंगदारी मांगने के मुकदमे में एक और बात सामने आई है। वादी महेंद्र कुमार साहू का आरोप है कि शराब माफिया होने के साथ दीपक सरदार अवैध असलहों का भी धंधा करता है। इसमें उसका दोस्त राजू व कुछ अन्य लोग भी साझेदार हैं। आरोप है कि दीपक व उसके साथियों ने उससे कहा कि व्यवसाय करना है तो पांच लाख रंगदारी देनी होगी। डरकर उसने पिछले साल 16 अगस्त को 61 हजार नकद उसके खाते में भेजे, साथ ही छिपकर रहने लगा। चार-पांच दिन पहले घर जाते वक्त सफेद चारपहिया से रात में मंदर मोड़ से आगे दीपक सरदार, राजू और कुछ अज्ञात लोग जो अपने को अधिवक्ता बता रहे थे ने उसे घेर लिया। गाड़ी से नीचे उतारकर पिस्टल सटाकर पांच लाख रंगदारी मांगी। पूरामुफ्ती पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed