{"_id":"598dd5064f1c1b25608b4699","slug":"101502467334-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर में होगा हाईकोर्ट बार चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर में होगा हाईकोर्ट बार चुनाव
Updated Fri, 11 Aug 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर में होगा हाईकोर्ट बार का चुनाव
0 आम सभा की बैठक में बजट प्रस्ताव पारित
0 ‘वन बार वन वोट’ का हलफनामा दाखिल करने की तिथि बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में हो सकता है। शुक्रवार को इस संबंध में आम सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि चुनाव 27 अक्तूबर को कराया जाए। आम सभा में बार के महासचिव सुरेश चंद्र पांडेय ने बजट प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ‘वन बार वन वोट’ के अधिवक्ताओं के हलफनामा दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी जाए।
आम सभा ने निर्णय लिया है बार कार्यकारिणी का वार्षिक चुनाव दीपावली अवकाश के बाद कराया जाए। प्रस्तावित तिथि 27 अक्तूबर रखी गई है। हालांकि, अभी इसमें बदलाव हो सकता है। अंतिम निर्णय से पूर्व इससे कोर्ट को अवगत कराया जाएगा। वार्षिक चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि 15 सितंबर निर्धारित की गई है। चंदा जमा करने वाले सदस्यों के नाम ही मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसी क्रम में यह बताया गया कि 15 अगस्त को बार अध्यक्ष अनिल तिवारी प्रात: 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे।