फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   10 bikes worth Rs 13 lakh were stolen from the container.

Prayagraj: चालक की मौत के बाद कंटेनर से 10 बाइकें चोरी, पुलिस बता रही सड़क हादसा; जांच में जुटी टीम

Wed, 17 Jan 2024 10:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 10:46 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि 13 जनवरी को रुद्रपुर उत्तराखंड के बजाज ऑटो प्लांट से उनकी कंपनी के एक कंटेनर ट्रक को लेकर चालक दिवाकर प्रसाद त्रिवेदी निवासी सीतापुर निकला। इसी बीच महेशगंज में उत्तराखंड से झारखंड जा रहे कंटेनर से 13 लाख रुपये मूल्य की 10 बाइकें चोरी हो गईं।

विज्ञापन
10 bikes worth Rs 13 lakh were stolen from the container.
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज के महेशगंज में उत्तराखंड से झारखंड जा रहे कंटेनर से 13 लाख रुपये मूल्य की 10 बाइकें चोरी हो गईं। इसके पहले ड्राइवर संदिग्ध हाल में महेशगंज में कानपुर-वाराणसी हाईवे पर कंटेनर के भीतर मृत पड़ा मिला। पुलिस सड़क हादसे में ड्राइवर की मौत होने का दावा कर रही है। बाइकें गायब होने के मामले में अज्ञात में चोरी का मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


प्रदीप पांडेय कानपुर के पनकी, गंगागंज स्थित एसके कैरियर्स में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी को रुद्रपुर उत्तराखंड के बजाज ऑटो प्लांट से उनकी कंपनी के एक कंटेनर ट्रक को लेकर चालक दिवाकर प्रसाद त्रिवेदी निवासी सीतापुर निकला। इसमें बजाज की 41 पल्सर बाइकें लदी थीं जिनकी डिलीवरी झारखंड के गिरीडीह स्थित एजेंसी में होनी थी। 15 जनवरी को चालक कंटेनर ट्रक लेकर कानपुर पहुंचा। वहां से एडवांस डीजल लेकर 3:30 बजे वह आगे के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


16 जनवरी की सुबह 10 बजे उनके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को मंसूराबाद चौकी प्रभारी बताते हुए जानकारी दी कि कंटेनर ट्रक नवाबगंज के उल्दा महेशगंज में कानपुर-वाराणसी हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें चालक कंटेनर ट्रक के भीतर मृत पड़ा मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंटेनर ट्रक भी हाईवे के बगल खड्ड में चला गया है। इस सूचना पर वह एक अन्य साथी कर्मचारी के साथ पहुंचे तो कंटेनर ट्रक से 10 बाइकें गायब मिलीं। इस संबंध में जानकारी देने पर पुलिस घंटों जांच पड़ताल में जुटी रही लेकिन गायब बाइकों का कुछ पता नहीं चला। देर रात पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में चोरी का मुकदमा दर्ज किया। डीसीपी अभिषेक भारती ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

हाईवे के गिरोह का हाथ तो नहीं?
पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल व मौका मुआयना के बाद इसे सड़क हादसे के बाद चोरी का मामला माना है। उधर कंपनी के लोग लूट की भी आशंका जता रहे हैं। मैनेजर का कहना है कि जीपीएस लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला कि जिस जगह पर कंटेनर ट्रक क्षतिग्रस्त हाल में मिला, वहां से इसे 20 किमी आगे भी ले जाया गया था। 

इसके बाद यूटर्न लेकर इसे फिर उल्टी दिशा में यानी कानपुर की ओर लाया गया। एक बार फिर यूटर्न लेकर कंटेनर ट्रक लगभग पांच किमी तक आगे ले जाया गया और फिर इसकी अंतिम लोकेशन 15 अक्तूबर की रात 9.30 बजे घटनास्थल पर ही मिली है। कंपनी के लोगों का यह भी आशंका है कि घटना में हाईवे के किसी गिरोह का भी हाथ हो सकता है।


चालक के शरीर पर सामान्य चोटें, शव ले गए परिजन
उधर पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम में चालक के शरीर पर जो चोटें मिली हैं, उससे हादसे की पुष्टि होती है। इंस्पेक्टर नवाबगंज कुशलपाल सिंह का कहना है कि मृतक के माथे और सीने पर भीतरी चोट आई है। उसका शव ड्राइविंग सीट पर ही पड़ा मिला था। ऐसे में आशंका है कि हादसे के दौरान स्टेयरिंग से उसे यह चोटें पहुंची। अन्य कोई भी चोट शरीर पर नहीं मिली है। परिजन शव लेकर सीतापुर के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed