{"_id":"65473282e541a21cf702b2b7","slug":"1-84-crore-government-property-registry-for-30-lakhs-atiq-had-got-the-deed-of-sale-done-at-a-lower-price-due-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: 1.84 करोड़ सरकारी मालियत, 30 लाख में रजिस्ट्री, अतीक ने दबंगई के बल पर कम मूल्य में कराया था बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: 1.84 करोड़ सरकारी मालियत, 30 लाख में रजिस्ट्री, अतीक ने दबंगई के बल पर कम मूल्य में कराया था बैनामा
Sun, 05 Nov 2023 11:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:43 AM IST
सार
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गौसपुर कटहुला स्थित 16 आराजी की कुल भूमि 5.0510 हेक्टेयर में से 2.3447 हेक्टेयर जमीन का बैनामा हूबलाल के नाम करवाया गया था। उस समय इस भूमि की कुल सरकारी मालियत 1,84,60,250 रुपये थी। जबकि बैनामा महज 30 लाख रुपये में कराया गया था।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अतीक अहमद ने बेनामी संपत्ति बनाने के दौरान सरकार को राजस्व का भी चूना लगाया। बैनामे के समय जिस संपत्ति की सरकारी मालियत 1.84 करोड़ रुपये थी, उसे महज 30 लाख रुपये में हूबलाल के नाम लिखवा लिया था। पुलिस ने जांच के दौरान उस समय के सर्किल रेट के आधार पर मालियत की गणना की तो यह बात सामने आई। अफसरों का कहना है कि इस मामले की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गौसपुर कटहुला स्थित 16 आराजी की कुल भूमि 5.0510 हेक्टेयर में से 2.3447 हेक्टेयर जमीन का बैनामा हूबलाल के नाम करवाया गया था। उस समय इस भूमि की कुल सरकारी मालियत 1,84,60,250 रुपये थी। जबकि बैनामा महज 30 लाख रुपये में कराया गया था। इस तरह से इसमें स्टाम्प चोरी भी की गई। वर्तमान में इस जमीन की कीमत 12,42,69,100 रुपये है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक एयरपोर्ट प्रशासक नियुक्त
पुलिस आयुक्त न्यायालय की ओर से उक्त संपत्ति को कुर्क करने के बाद इसका प्रशासक थाना प्रभारी एयरपोर्ट को नियुक्त करने का भी आदेश जारी किया गया है। वह इस संपत्ति की देखरेख करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि इस पर किसी तरह का अतिक्रमण न हो पाए।
विज्ञापन